फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Two women who were honey-trapped and robbed after registering a serious case of rape

Jhunjhunu: हनीट्रैप मामले में पुलिस ने दो महिला आरोपियों को किया गिरफ्तार, ऐसे फंसाकर करती थी ब्लैकमेल

Tue, 27 Aug 2024 12:43 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Tue, 27 Aug 2024 12:43 PM IST
सार

Jhunjhunu: झुंझुनू में पुलिस ने तीजा और पूजा नाम की 2 महिलाओं को हनीट्रैप मामले में गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं लोगों को अपने जाल में फंसाकर रुपये ऐंठती थीं।

विज्ञापन
Two women who were honey-trapped and robbed after registering a serious case of rape
हनी ट्रैप में फंसाने वाली 2 महिलाएं गिरफ्तार

विस्तार

झुंझुनू में पचेरीकलां पुलिस ने हनीट्रैप में फसाने वाली 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई दोनों महिलाओं ने दुष्कर्म के 6 मामले दर्ज करा रखे हैं। पुलिस के अनुसार इनका नाम तीजा और पूजा है। ये दोनों महिलाएं लोगों से फोन पर बात कर के जान-पहचान बढ़ाती और बाद में उनको अपने जाल में फंसाती हैं। महिलाओं ने पहले भी एक व्यक्ति से 7 लाख रुपये की डिमांड कर रखी है।
विज्ञापन


जेल भिजवाने की देती धमकी
20 अगस्त को महिलाओं ने पचेरी कलां थाना में एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। इस संबंध में व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत की. व्यक्ति ने बताया कि 15 दिन पहले उसके मोबाइल पर फोन आया था। महिला ने नौकरी मांगी थी, मैंने मना कर दिया था. अब महिला ने 19 अगस्त को हमारे रिश्तेदारों को फोन कर बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। इसमें राजीनामा करने के लिए रुपए की मांग की। 20 अगस्त को इन महिलाओं ने फिर से फोन किया और समझौते के लिए 7 लाख रुपए मांगे। रुपए न देने पर जेल भिजवाने की धमकी दी।
विज्ञापन


पहले लोगों के बारे में जुटाती जानकारी
एसपी शरद चौधरी के आदेश पर पुलिस ने जांच कर दोनों महिलाओं को हनीट्रैप मामले में गिरफ्तार कर लिया. थानाधिकारी राजपाल यादव ने बताया कि दोनों आरोपी महिलाएं सहेली हैं। इन्होंने अपना एक गिरोह बना रखा है। ये दोनों पिछले पांच साल से लोगों को अपने जाल में फंसा कर ठगी का काम रही हैं। लोग शर्मिंदगी व बदनामी की वजह से इनकी शिकायत नहीं करते थे। 2019 में इनके खिलाफ कोटपूतली में हनीट्रैप के मामले दर्ज हुए थे। हनीट्रैप गिरोह के सदस्य पहले व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाते और बाद में अपने जाल में फंसाकर रुपये ऐंठते। पुलिस ने बताया ने कहा कि अभी मामले की जांच चल रही है। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed