फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Thieves targeted police house in jhunjhunu

Jhunjhunu: पुलिस के घर को चोरों ने बनाया निशाना, ताले तोड़कर ले गए लाखों के जेवरात, शादी में गया था परिवार

Tue, 20 Feb 2024 04:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 20 Feb 2024 04:40 PM IST
सार

Jhunjhunu: जिले में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला शहर के शेखावत कॉलोनी से सामने आया है, जहां एक पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। बता दें कि परिवार शादी में गया हुआ था।

विज्ञापन
Thieves targeted police house in jhunjhunu
पुलिस के घर को चोरों ने बनाया निशाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनू में चोरों ने पुलिस वाले के घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात समेत नगदी चोरी कर लिये। पुलिसकर्मी का पूरा परिवार शादी में गया हुआ था, जब वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। इस घटना की रिपोर्ट उन्होंने बगड़ थाने में दर्ज करवाई है। शिकायत में बागड़ के शेखावत कॉलोनी निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र बिरजू ने बताया कि 18 फरवरी को रात 10 बजे परिवार के लोग घर को बंदकर रिश्तेदार की शादी में गए थे। 

विज्ञापन

पुलिस ने किया मामला दर्ज

रात 2 बजे शादी से वापस लौटे तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर के कमरे के दरवाजे खुले थे, एक कमरे में रखी आलमारी खुली हुई थी। बेड का पूरा सामान बिखरा पड़ा था, अलमारी में रखे सामान को जब देखा  गया तो 60 चांदी के सिक्के 30 जोड़ी पाजेब चांदी मय बिछुड़ी, एक चांदी का गिलास, एक सोने की चेन तीन सोने की अंगूठी, एक सोने का छल्ला, एक सोने का सिक्का, लॉकेट, 10 जोड़ी सोने की नाक की पिन व 15 हजार रुपये नगद गायब थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed