फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   The storm snatched the mother's lap from three innocent children

Jhunjhunu News: अंधड़ ने छीना तीन मासूमों से मां का आंचल, पहले 11 साल की बेटी फिर मां की हुई मौत

Sat, 08 Jun 2024 01:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 08 Jun 2024 01:08 PM IST
सार

Jhunjhunu News: प्रदेश में गुरुवार रात मौसम का मिजाज बदल गया। झुंझुनू जिले में गुरुवार रात अंधड़ ने जमकर कहर बरपाया। खेतड़ी उपखंड के अशोक नगर गांव में खेत में कुएं के पास रह रही एक महिला और उसके चार बच्चों पर पेड़ गिर गया, इससे उनकी 11 वर्षीय बेटी काजल की मौत हो गई।

विज्ञापन
The storm snatched the mother's lap from three innocent children
अंधड़ ने छीना तीन मासूमों से मां का आंचल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेतड़ी के गांव अशोक नगर में गुरुवार रात को अंधड़ के दौरान पेड़ गिरने से घायल महिला सावित्री देवी की भी मौत हो गई। उसकी 11 साल की बेटी काजल की मौके पर ही मौत हो गई थी। महिला की मौत की सूचना पर कई लोग शुक्रवार सुबह राजकीय अजीत उप जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


परिजन व ग्रामीणों का आरोप था कि गुरुवार रात घायल महिला को रेफर तो कर दिया लेकिन एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं की गई। समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा, दोषी चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग रखी। दोपहर 1.30 बजे उपखंड अधिकारी सविता शर्मा व पूनम धर्मपाल गुर्जर ने अस्पताल की व्यवस्था में सुधार करवाने, मामले की जांच करवाने तथा पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन से उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना खत्म हटाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed