फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Teacher beats student with stick in jhunjhunu

Jhunjhunu: टीचर ने स्टूडेंट को डंडे से पीटा, पैरों पर निशान बने, प्रिंसिपल बोले- होमवर्क नहीं किया था

Thu, 04 Apr 2024 02:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 04 Apr 2024 02:25 PM IST
सार

Jhunjhunu: बिसाऊ के श्री रामनारायण बावरी आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में टीचर ने छात्र की डंडे से से पिटाई कर दी। इससे छात्र के पैरों पर चोट के निशान बन गए। छात्र के पिता ने टीचर के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है।

विज्ञापन
Teacher beats student with stick in jhunjhunu
पीड़ित छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छात्र के पिता मुरारीलाल स्वामी ने बताया कि उसका 12 वर्षीय पुत्र अभय स्वामी कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में कक्षा 8 में अध्ययनरत है। शिक्षक प्रमोद कुमार प्रजापत ने प्रश्न का उत्तर नहीं बताने पर डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी।

विज्ञापन


टीचर ने बच्चे के परिवार से मांगी माफी
इसके बाद अभय घर पहुंचा, लेकिन उसने डर के मारे किसी को इस बारे में नहीं बताया। लेकिन थोड़ी देर बाद जब दर्द असहनीय हुआ तो वह रोने लगा। तब उसकी मम्मी व पिता ने उससे पूछा तो उसने सारी बात बता दी। छात्र के पैरों पर डंडे से चोट के निशान बन गए। पुलिस ने रिपोर्ट लेकर छात्र का मेडिकल करवाया है। इधर, स्कूल के प्रिंसिपल मुकेश कुमार का कहना है कि बच्चे को होमवर्क दिया था। वह करके नहीं लाया, इसलिए टीचर ने डंडे से पीट दिया। टीचर ने बच्चे के परिवार से माफी मांग ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed