{"_id":"65e88179c2fba221a3085b56","slug":"strict-action-will-be-taken-against-colluding-staff-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"News: झुंझुनू के अस्पताल में लपका गिरोह और सक्रिय, मिली भगत करने वाले स्टाफ पर होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
News: झुंझुनू के अस्पताल में लपका गिरोह और सक्रिय, मिली भगत करने वाले स्टाफ पर होगी सख्त कार्रवाई
Wed, 06 Mar 2024 08:15 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 06 Mar 2024 08:15 PM IST
सार
Jhunjhunu: झुंझुनू के चिड़ावा अस्पताल में निजी लैब संचालकों द्वारा मरीजों को अस्पताल से बाहर ले जाकर उनकी जांच निजी जांच लैब से करवाने के मामले संज्ञान में आने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी की है।
विज्ञापन
झुंझुनू के अस्पताल में लपका गिरोह और सक्रिय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज बुधवार को जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल के विजिट के बाद मिले निर्देश सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर, उप जिला अस्पताल पीएमओ डॉ सुमनलता और बीसीएमओ डॉ तेजपाल कटेवा की एसडीएम बृजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित मीटिंग में अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधारने के अहम निर्णय लिऐ गए।
विज्ञापन
एसडीएम बृजेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में निजी लैब का कोई भी व्यक्ति मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर लेब का लाइसेंस रद्द कर सीज करने की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। साथ ही अस्पताल के स्टॉफ की मिली भगत अथवा संदिग्ध भूमिका मिलने पर स्टॉफ के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर एविडेंस जुटाकर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
प्रत्येक वार्ड का किया निरीक्षण
इससे पूर्व सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने उप जिला अस्पताल चिड़ावा का निरीक्षण किया, जिसमें कनिष्ठ सहायक संजय कुमार और डाटा एंट्री ऑपरेटर पंकज कुमार जागिड़ अनुपस्थित मिलने पर नोटिस जारी किया। इसके बाद सीएमएचओ ने पीएचसी नरहड़ का निरीक्षण किया और वहां की समस्या सुनी। बता दें कि जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल द्वारा निरीक्षण के दौरान अस्पताल के प्रत्येक वार्ड का निरीक्षण किया और वहां की साफ-सफाई और मरीजों को मिलनी वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
वेटिंग एरिया को सुव्यवस्थित करने के निर्देश
मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा निजी लैबों पर जांच करवाने के संबंध में जिला कलेक्टर को अवगत करवाया गया, जिसपर जिला कलेक्टर ने तुरन्त उपखण्ड अधिकारी बृजेश गुप्ता व बीसीएमओ चिड़ावा को इन निजी लैबों की जांच करने के निर्देश दिए गए। निरक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने उप जिला अस्पताल के परिसर में वेटिंग एरिया में टूटी हुई कुर्सियों आदि हटाने एवं वेटिंग एरिया को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी चिड़ावा व तहसीलदार चिड़ावा मौजूद रहे।