फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu News: Sister-in-law and sister-in-law arrested for chain snatching

Jhunjhunu News: चेन स्नैचिंग करने वाली ननद-भौजाई गिरफ्तार, बावरिया गैंग में रहकर कई चोरियों को चुकी हैं अंजाम

Sat, 21 Sep 2024 09:08 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Sat, 21 Sep 2024 09:08 PM IST
सार

झुंझुनू जिले में सक्रिय बावरिया गैंग की ननद-भाभी की जोड़ी को पुलिस ने चेन स्नैचिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों ने बीबासर गांव के मेले में महिला के गले से 7 ग्राम सोने की चेन छीन ली थी। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी कृष्णा और विमला बावरिया गैंग से जुड़ी हैं

विज्ञापन
Jhunjhunu News: Sister-in-law and sister-in-law arrested for chain snatching
चोरी की आरोपी ननद-भाभी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनू जिले में बावरिया गैंग सक्रिय हो रही है। इस गैंग में ज्यादातर महिला-पुरुष आपस में रिश्तेदार हैं और जगह-जगह लगने वाले मेलों में मिलकर चेन स्नैचिंग करने समेत अन्य चोरी की वारदात को अंजाम देती है। राजस्थान समेत अन्य राज्यों के पुलिस थानों में इस बावरिया गैंग की महिला सदस्यों के खिलाफ मामले दर्ज हैं। हाल ही में बावरिया गैंग में शामिल ननद-भौजाई ने मिलकर झुंझुनू जिले के बीबासर गांव में लगे गुलाबगिरी महाराज के मेले में चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


थानाधिकारी दयाराम चौधरी ने बताया कि तोगड़ा खुर्द निवासी मोनिका पुत्री ओमप्रकाश जाति मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि 18 सितंबर को वह अपने अपने परिवार सहित बीबासर मेले में धोक लगाने गई थी। परिवार के साथ बीबासर मंदिर मे दर्शन करने के लिए लाइन में लगे हुए थे कि इसी दौरान उसके पास दो-तीन अजनबी महिलाएं भी लाइन में लगी हुई थीं। एक महिला ने उसके के गले से सोने की चेन तोड़कर भाग गई। चेन का वजन करीब 7 ग्राम था।
विज्ञापन


पुलिस को जांच-पड़ताल के बाद पता चला कि चेन तोड़ने की आरोपी कृष्णा पत्नी रघुवीर बावरिया निवासी ढाणा व विमला पत्नी श्रवण उर्फ जाडा बावरिया निवासी पाटोदा, झज्झर है और बावरिया गैंग से जुड़ी हैं और आदतन चोर हैं। दोनों आरोपी आपस में ननद-भोजाई हैं। दोनों को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। कई और चोरी की वारदात का खुलासा होने की संभावना है। दोनों के खिलाफ पचेरी कलां, उदयपुरवाटी, झज्झर, भिवानी, मानेसर आदि में कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed