{"_id":"6709138bf13b85efd108816e","slug":"sikar-acb-team-reached-jhunjhunu-for-confidential-investigation-the-matter-is-related-to-land-leases-statements-of-the-complainant-were-recorded-jhunjhunu-news-c-1-1-noi1347-2203820-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu News: नवलगढ़ नगर पालिका भूमि घोटाला, सीकर एसीबी टीम जांच के लिए पहुंची झुंझुनू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu News: नवलगढ़ नगर पालिका भूमि घोटाला, सीकर एसीबी टीम जांच के लिए पहुंची झुंझुनू
Fri, 11 Oct 2024 09:00 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: झुंझुनू ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 09:00 PM IST
सार
भाजपा पार्षद जयंती बिल की शिकायत पर एसीबी ने नगर पालिका के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। शिकायतों में अतिक्रमण, नाजायज पट्टे जारी करना, और जमीन की हेराफेरी के आरोप शामिल हैं। एसीबी टीम ने मौके पर जाकर स्थिति का मुआयना किया और आवश्यक दस्तावेज एकत्र किए।
विज्ञापन
नगर पालिका नवलगढ़ में एसीबी की छानबीन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीकर एसीबी की टीम नवलगढ़ नगर पालिका से जुड़े मामले की जांच के लिए झुंझुनू पहुंची। जानकारी के अनुसार भाजपा पार्षद जयंती बिल की शिकायत पर सीकर एसीबी की टीम शुक्रवार को कार्रवाई के लिए पहुंची। सीकर एसीबी की टीम डिप्टी रविंद्र सिंह के नेतृत्व में नवलगढ़ पहुंची। जिन स्थानों पर पट्टों और भूमि से संबंधित शिकायतें एसीबी को प्राप्त हुई थीं। वहां पर जाकर मौका मुआयना भी किया गया।
शिकायतकर्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एचडीएफसी बैंक के सामने में 60 फुट के रास्ते पर अतिक्रमण करते हुए 38 फीट तक यह लोग बाहर आ गए। वहीं, एचडीएफसी बैंक के सामने 10% बसावट दिखाई है उसका भी नाजायज उपयोग किया गया है। वहीं तीसरे स्थान पर भी 10% बसावट दिखाकर स्वतः ही पट्टे जारी कर दिए। वहीं चौथे मामले में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी के समय में जारी पट्टे को सरेंडर करते हुए खुद ही अपना पट्टा जारी कर लिया और 53 गज जमीन इन्होंने बढ़ा ली, यह 53 गज जमीन उनके पास कहां से आई।
इन बिंदुओं को लेकर शिकायत की गई थी जिस पर आज एसीबी की टीम ने मौका मुआयना किया है और आवश्यक दस्तावेज भी दिए गए हैं। वहीं, एसीबी के अधिकारी ने जानकारी देते बताया कि हमारे पास शिकायत मिली थी, जिसके लिए हम जांच कर रहे हैं। लेकिन कितने मामलों की जांच की जा रही है इस पर उनका कहना था कि यह गोपनीय मामला है। इसकी अभी आपको जानकारी नहीं दे सकते।