{"_id":"66e17683991776bc210a9acd","slug":"salute-to-the-spirit-martyr-kuldeep-raos-wife-yashwini-became-lieutenant-family-attended-the-ceremony-jhunjhunu-news-c-1-1-noi1347-2093150-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu : शहीद की पत्नी ने पूरा किया सेना में लेफ्टिनेंट बनने का संकल्प, बैज सेरेमनी में शामिल हुआ परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu : शहीद की पत्नी ने पूरा किया सेना में लेफ्टिनेंट बनने का संकल्प, बैज सेरेमनी में शामिल हुआ परिवार
Wed, 11 Sep 2024 05:20 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: झुंझुनू ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 05:20 PM IST
सार
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत के साथ हेलिकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए जवान स्क्वॉड्रन लीडर कुलदीप की वीरांगना यश्विनी ढाका ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर शहीद पति की पार्थिव देह के सामने किए गए संकल्प को पूरा कर लिया है। उनकी बैज सेरेमनी में पूरा परिवार शामिल हुआ।
विज्ञापन
शाहिद की पत्नी ने लिया संकल्प बनी लेफ्टिनेंट
विस्तार
स्क्वॉड्रन लीडर कुलदीप की वीरांगना यश्विनी ढाका ने शहीद पति की पार्थिव देह के सामने किए गए संकल्प को पूरा करते हुए सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया। गौरतलब है कि तमिलनाडु के कुन्नूर में 8 दिसंबर 2021 को हेलिकॉप्टर क्रैश में सीडीएस बिपिन रावत के साथ स्क्वॉड्रन लीडर कुलदीप सिंह भी शहीद हो गए थे। इसके बाद उनकी पार्थिव देह के सामने वीरांगना यश्विनी ने सेना में भर्ती होकर देश सेवा का संकल्प लिया था। यश्विनी सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की 5 दिन की परीक्षा और मेडिकल परीक्षा पास करके चेन्नई स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी में 11 महीने की ट्रेनिंग पूरी कर सेना में लेफ्टिनेंट बनी हैं।
विज्ञापन
शहीद के पिता सेवानिवृत्त सूबेदार रणधीर सिंह, माता कमला देवी और बहन डिप्टी कमांडेंट अभीता राव ने यश्विनी के कंधों पर बैज लगाए। वर्ष 2021 में कुलदीप सिंह राव के शहीद होने के बाद पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। कुलदीप राव 2013 में एयरफोर्स में भर्ती हुए थे। इससे पहले उन्होंने अपने पिता रणधीर सिंह राव के साथ रहकर मुंबई में ही बीएससी-आईटी की पढ़ाई की थी.उनकी शादी मेरठ की यश्विनी ढाका के साथ 19 नवंबर 2019 को हुई थी। उनकी एक बहन अभीता इंडियन कोस्ट गार्ड में डिप्टी कमांडेंट के पद पर कार्यरत हैं और मां कमला देवी गृहिणी हैं।
विज्ञापन
यश्विनी की बैज सेरेमनी के दौरान सभी परिजन चेन्नई पहुंचे। यश्विनी की इस उपलब्धि पर शहीद कुलदीप सिंह राव के परिवार व गांव में गर्व और भावुकता का माहौल है। ग्रामीणों ने स्क्वॉड्रन लीडर कुलदीप सिंह राव के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। घरड़ाना खुर्द गांव के संदीप राव ने बताया कि यश्विनी ढाका का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनना, उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो देश सेवा के क्षेत्र में अपने कदम बढ़ाने का सपना देखती हैं।
विज्ञापन