फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Registration suspended for opening a clinic by making fake certificate in jhunjhunu

Jhunjhunu: फर्जी सर्टिफिकेट के सहारे झुंझुनू के हॉस्पिटल, डॉ. संजय धनखड़ सहित आठ चिकित्सकों के पंजीयन निरस्त

Thu, 13 Jun 2024 11:47 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 13 Jun 2024 11:47 AM IST
सार

Jhunjhunu: राजस्थान मेडिकल काउंसिल (आरएमसी) ने प्रदेश के 10 डॉक्टरों के खिलाफ एक्शन लिया है। इन सभी का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें कुछ डॉक्टर ऐसे भी हैं, जिन्होंने नेशनल मेडिकल काउंसिल की परीक्षा का फर्जी सर्टिफिकेट बनवाया था।

विज्ञापन
Registration suspended for opening a clinic by making fake certificate in jhunjhunu
फर्जी सर्टिफिकेट के सहारे झुंझुनू के हॉस्पिटल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनू जिला मुख्यालय पर धनखड़ हॉस्पिटल में हाल ही में महिला की लापरवाही पूर्वक संक्रमित किडनी के स्थान पर सही किडनी निकालने के मामले में आरोपी डॉक्टर संजय धनखड़ का पंजीयन निरस्त कर दिया गया है। राजस्थान मेडिकल काउंसिल की जनरल बॉडी की बैठक आज आयोजित हुई, जिसमें डॉक्टर संजय धनखड़ के साथ आठ चिकित्सकों का पंजीयन निरस्त किया गया है, वहीं दो का निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


राजस्थान मेडिकल काउंसिल की जनरल बॉडी की बैठक निदेशक जन स्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज से 22 मनोनीत सदस्यों ने भाग लिया। निदेशक जन स्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि बैठक में पैनल एंड एथिकल कमेटी के समक्ष कुल 25 प्रकरण प्रस्तुत किए गए। जिसमें एनएमसी, दिल्ली के दिशा-निर्देश अनुसार 8 चिकित्सकों का पंजीयन निरस्त किया गया एवं दो चिकित्सकों का पंजीयन 6 माह के लिए निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed