{"_id":"66af2f0831a487e9490e435e","slug":"rapid-action-against-illegal-labs-at-four-places-in-jhunjhunu-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu News: अवैध लैब्स पर चार जगह ताबड़तोड़ कार्रवाई, लैब चलाने वाले दुकान बंदकर हुए रफूचक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu News: अवैध लैब्स पर चार जगह ताबड़तोड़ कार्रवाई, लैब चलाने वाले दुकान बंदकर हुए रफूचक्कर
Sun, 04 Aug 2024 01:04 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 04 Aug 2024 01:04 PM IST
सार
Jhunjhunu News: अवैध लैब नर्सिंग होम हॉस्पिटल की खबरें प्रकाशित करने के नतीजन-जिले के चिड़ावा, खेतड़ी, उदयपुरवाटी, गुढ़ा गोड़जी में अब तक 50 से अधिक नोटिस दिए जा चुके हैं, अभी तक ना किसी को सीज किया गया ना किसी पर एफआईआर हुई है।
विज्ञापन
खबर का असर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झुंझुनू जिले में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के पास लैब, नर्सिंग होम, हॉस्पिटल की संख्या कुल 202 थी, जिले का जब सर्वे किया गया तो उसमें यह पाया गया के स्वास्थ्य विभाग के पास 202 की संख्या दर्ज है, लेकिन जिले में हजारों की तादाद में अवैध रूप से संचालन हो रहे हैं, जो जनता का खून चूस रहे हैं और मनमाने दाम वसूल रहे है।
विज्ञापन
गुढ़ा गोड़जी मे स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखकर लैब संचालकों में अफरातफरी मची और दुकान बंद कर भागने लगे। कल की कार्रवाई में सेंट्रल लैब, भारत लैब, शिव लैब, सरस्वती लैब, सोनू लैब, राजधानी लैब, अपोलो लैब, इन सभी को नोटिस देकर 3 से 7 दिनों में कागजात जमा करने के लिए पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
सबसे बड़ा सवाल
अवैध किसी भी लैब में ना तो टेक्नीशियन है और ना ही उस जांच को वेरीफाई करने वाला डॉक्टर है। आमजन इन्हीं से जांच करवाते हैं और इन्हीं के द्वारा बताई गई जांच के आधार पर डॉक्टर से दवाई भी ले लेते हैं। अब ऐसी जांच की क्या सत्यता होगी जिसका ना तो किसी प्रशिक्षित द्वारा जांच की गई है और ना ही किसी डॉक्टर ने उस जांच को वेरीफाई किया है, ऐसे में आमजन को गलत जांच रिपोर्ट के आधार पर ही अपना इलाज करवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन