{"_id":"65fab77414f9ac526c085fa8","slug":"rajasthan-ras-parents-murdered-over-road-dispute-in-jhunjhunu-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: रास्ते के विवाद में RAS के माता-पिता की हत्या, एक आरोपी बोला- नहीं माने तो अधिकारी को भी मारेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: रास्ते के विवाद में RAS के माता-पिता की हत्या, एक आरोपी बोला- नहीं माने तो अधिकारी को भी मारेंगे
Wed, 20 Mar 2024 03:46 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 20 Mar 2024 03:46 PM IST
सार
राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारी के माता-पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या रास्ते के विवाद को लेकर दो भाइयों ने की। पुलिस ने आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक दंपती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हत्या का मामला झुंझुनूं जिले के धनुरी में आनंदपुरा गांव का है। जहां जमीन विवाद को लेकर प्रशासनिक सेवा में कार्यरत RAS के बुजुर्ग माता-पिता को बड़ी बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस के सामने आरोपी ने कहा, अगर नहीं माने तो अधिकारी को भी मारेंगे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि रावतराम कुल्हारी (70) और उनकी पत्नी घोटी देवी (65) की हत्या की गई है।रावतराम के घर के पास दूसरे के खेत में जाने के लिए पगडंडी यानी कच्चा रास्ता बना हुआ है। रावतराम ने इसमें तारबंदी कर दी थी। हालांकि, मेन गेट से पड़ोसी आते जाते हैं। छह महीने पहले रावतराम ने इस गेट पर ताला लगा दिया था। इसी को लेकर पड़ोसियों से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
आरोपी
पड़ोसी महावीर सिंह खींचड़ के बेटे परमेंद्र (32) और प्रवीण (28) गेट पर लगे ताले को काटने लगे।घोटी देवी ने मना किया तो दोनों भाई झगड़ा करने लगे। इसी बीच परविंदर ने चाकू निकाला और घोटी देवी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। पत्नी की आवाज सुनकर रावतराम बाहर आए तो उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। हमले में रावतराम की गर्दन, चेहरे और शरीर पर तीन-चार गहरे घाव हो गए।इससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
दंपती की हत्या के बाद दोनों भाई मौके से बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक राजश्री वर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों हत्यारे को ढूंढने के लिए जगह-जगह नाकाबंदी की और दबिश डाली। पुलिस ने परमेंद्र को काट और प्रवीण को आनंदपुरी गांव से अरेस्ट कर लिया।