{"_id":"65ce1eb6a140575da80d1c81","slug":"rajasthan-pm-modi-beneficiary-interaction-program-on-16th-february-interact-with-beneficiaries-of-jhunjhunu-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पीएम मोदी का 16 फरवरी को लाभार्थी संवाद कार्यक्रम, झुंझुनूं के लाभार्थियों से करेंगे संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पीएम मोदी का 16 फरवरी को लाभार्थी संवाद कार्यक्रम, झुंझुनूं के लाभार्थियों से करेंगे संवाद
Thu, 15 Feb 2024 07:56 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 15 Feb 2024 07:56 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। ऐसे में झुंझुनूं जिले के लाभार्थियों से भी पीएम नरेंद्र मोदी संवाद करेंगे। झुंझुनूं प्रशासन सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को झुंझुनूं जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों में झुंझुनूं जिले के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। जिला परिषद सीईओ जवाहर चौधरी ने इस संबंध में सभी उपखंड अधिकारियों से कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की समीक्षा की है।
विज्ञापन
सीईओ चौधरी ने नवलगढ़ में कार्यक्रम स्थल सूर्य मंडल खेल मैदान का दौरा एसडीएम लाखाराम चौधरी के साथ करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन
झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र का लाभार्थी संवाद कार्यक्रम मंडावा रोड़ स्थित स्वर्ण जयंती स्टेडियम, नवलगढ़ में सूर्य मंडल खेल मैदान में, सूरजगढ़ में राऊमावि बुहान के स्पोर्ट्स ग्राऊंड में, पिलानी विस क्षेत्र का कार्यक्रम चिड़ावा के श्री रामकृष्ण डालमिया खेलकूद परिसर में और मंडावा विस क्षेत्र का कार्यक्रम मंडावा खेल स्टेडियम में आयोजित होगा।
विज्ञापन