फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Rajasthan News: Jat leader Brijendra Ola is Congress candidate from Jhunjhunu, has been MLA from here 4 times

Rajasthan News: जाट बहुल झुंझुनू से बृजेंद्र ओला पहली बार लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, 4 बार से हैं कांग्रेस विधायक

Wed, 13 Mar 2024 11:16 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 13 Mar 2024 11:16 AM IST
सार

Jhunjhunu: लोकसभा चुनावों के लिए जारी अपनी दूसरी सूची में कांग्रेस ने झुंझुनू लोकसभा सीट पर विधायक बृजेंद्र ओला को टिकट दिया है। पिछली बार के प्रत्याशी श्रवण कुमार का टिकट काटकर ओला को मौका दिया गया है। ओला वर्तमान में झुंझुनू विधानसभा सीट से विधायक हैं।

विज्ञापन
Rajasthan News: Jat leader Brijendra Ola is Congress candidate from Jhunjhunu, has been MLA from here 4 times
कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र ओला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार बार से लगातार झुंझुनू विधायक बृजेंद्र ओला को कांग्रेस ने पहली बार लोकसभा का टिकट दिया है। बृजेंद्र ओला के पिता शीशराम ओला झुंझुनू लोकसभा से सांसद रह चुके हैं और केंद्र में मंत्री भी रहे हैं।  2019 में कांग्रेस प्रत्याशी श्रवण कुमार का टिकट काटकर अबकी बार पार्टी ने ओला पर दांव लगाया है। पूर्व श्रवण कुमार वर्तमान में सूरजगढ़ से विधायक हैं, जबकि बृजेंद्र की पत्नी राजबाला ओला पूर्व में लोकसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं।

विज्ञापन


गहलोत सरकार में परिवहन और सड़क सुरक्षा राज्यमंत्री रहे बृजेंद्र ओला लगातार चार बार विधानसभा का चुनाव जीतकर विधायक बने हैं। वर्तमान में झुंझुनू लोकसभा सीट पर भाजपा के नरेंद्र कुमार सांसद हैं।
विज्ञापन


1952 में इस सीट पर पहली बार लोकसभा चुनाव हुआ था, जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राधेश्याम मुरारका पहले सांसद बने थे। साल 2014 के चुनाव में मोदी लहर के बीच झुंझुनू लोकसभा सीट पर भाजपा ने पहली बार जीत दर्ज कराई थी और यहां से भाजपा की संतोष अहलावत जीतकर लोकसभा पहुंची थीं। जाट बहुल झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र में आबादी के लिहाज से मुस्लिम आबादी दूसरे नंबर पर है, माली मतदाता भी यहां बड़ी तादाद में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed