फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Rajasthan News: Cheated in the name of becoming an Income Tax Officer, also handed over fake joining letter

Rajasthan News: 12 लाख में इनकम टैक्स ऑफिसर बनवाने के नाम पर की ठगी, नकली ज्वाइनिंग लेटर भी थमाया

Sun, 25 Feb 2024 11:58 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 25 Feb 2024 11:58 AM IST
सार

Jhunjhunu: इनकम टैक्स ऑफिसर बनवाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने टैक्स में छूट दिलवाने के नाम पर स्कॉर्पियो गाड़ी भी निकाली थी। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Cheated in the name of becoming an Income Tax Officer, also handed over fake joining letter
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिड़ावा पुलिस ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 6 लाख रुपए की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चिड़ावा सीआई विनोद सामरिया ने बताया कि रीको एरिया निवासी ईश्वर सिंह ने गत 26 अक्टूबर को इस संबंध में मामला दर्ज करवाया था। 

विज्ञापन


मामले के अनुसार बडींसेही निवासी महावीर मेघवाल ने ईश्वर सिंह की पुत्रवधू को इनकम टैक्स ऑफिसर बनवाने के नाम पर 12 लाख रुपए की मांग की थी। जिस पर उन्होंने महावीर मेघवाल को 6 लाख रुपये नगद दे दिए थे। इसके बाद आरोपी ने टैक्स में छूट दिलवाने की बात कहकर एक स्कॉर्पियो गाड़ी निकलवा ली और उसका रजिस्ट्रेशन अपने नाम करवा लिया।
विज्ञापन


दर्ज रिपोर्ट के अनुसार प्रार्थी ने गाड़ी की 8 किश्तें भी जमा करवा दीं साथ ही 6 लाख रुपये पहले जमा करवा दिए थे। आरोपी ने इसके बाद प्रार्थी की पुत्रवधू को ज्वाइनिंग लेटर लाकर दिया और ज्यादा रुपयों की मांग करने लगा। प्रार्थी ने ज्वाइनिंग लेटर की जांच करवाई तो वह भी फर्जी निकला। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी महावीर मेघवाल व आरिफ खान निवासी चिड़ावा को ठगी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed