फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Rajasthan Jhunjhunu BJP MLA Vikram Jakhal openly threatened journalists

Rajasthan: बीजेपी विधायक विक्रम जाखल ने पत्रकारों को खुलेआम दी धमकी, बोले- जल्द ही...

Mon, 12 Aug 2024 08:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 12 Aug 2024 08:01 PM IST
सार

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में नवलगढ़ विधानसभा के बीजेपी विधायक विक्रम सिंह जाखल ने खुले मंच से कहा, मीडिया को पता नहीं, कुछ भी चला देते हैं। जल्द कार्रवाई करूंगा और नोटिस भी भेजूंगा।

विज्ञापन
Rajasthan Jhunjhunu BJP MLA Vikram Jakhal openly threatened journalists
बीजेपी विधायक विक्रम सिंह जाखल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनूं जिले में जाखल बाईपास के पास जमीन विवाद का मामला है। जहां सरकार द्वारा बाईपास रास्ता निकाला जा रहा है, जिसका भारी संख्या में वहां रह रहे आसपास के ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। इसकी कवरेज लगातार की जा रही है और ग्रामीणों द्वारा निष्पक्ष जांच की मांग भी की जा रही है। नवलगढ़ विधानसभा के बीजेपी विधायक विक्रम सिंह जाखल को शायद खबरें पसंद नहीं आई। इसलिए कह डाला कि मीडिया कुछ भी चला देती है, इन्हें पारदर्शिता का मतलब भी नहीं पता है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि पिछले कुछ समय से लगातार रास्ते की भी बात को लेकर खबरें प्रकाशित हो रही हैं, जिसको लेकर अभी तक प्रशासन और ग्रामीणों के बीच कोई सहमति नहीं बनी है। ऐसे में विधायक को बात के जरिए से रास्ता निकालना चाहिए था। अब यह विवादित बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक द्वारा खुलेआम मीडिया को धमकी दी जा रही है। अब आखिर विधायक क्या साबित करना चाहते हैं कि मीडिया अपना काम न करे या विधायक को जो खबरे पसंद नहीं आती हैं, वह खबरें न चलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed