फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Rajasthan CM Bhajan Lal stopped in front of street vendor in Jhunjhunu to buy grapes and bananas

Rajasthan: रेहड़ी के सामने अंगूर और केले खरीदने के लिए रुके CM भजनलाल, सीपी जोशी संग पिया गन्ने का ज्यूस

Wed, 20 Mar 2024 06:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 20 Mar 2024 06:18 PM IST
सार

राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपनी सादगी के लिए अलग ही पहचान बनाए हुए हैं। वे कहीं भी जाते हैं तो थड़ी पर बैठकर चाय पीने और रेहड़ी से सामान खरीदकर खाने की तस्वीरें काफी सामने आती हैं।

विज्ञापन
Rajasthan CM Bhajan Lal stopped in front of street vendor in Jhunjhunu to buy grapes and bananas
सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा का काफिला बुधवार को एक ठेले पर जा रुका। सीएम ने ठेले वाले से दो दर्जन केले और एक किलो अंगूर खरीदा। दरअसल, सीएम झुंझुनूं के दौरे पर थे। जहां उन्होंने अपने काफिले के साथ ठेले से खरीदारी की। उन्होंने ठेले वाले से बातचीत की और उससे पूछा कि काम कैसा चल रहा है, कोई परेशानी तो नहीं है। सीएम के इस व्यवहार ने सभी को चौंका दिया और ठेले वाले भी चकित रह गए। 

विज्ञापन


ठेला संचालक असलम खान ने बताया कि वह झुंझुनूं में दोपहर में अचानक गाड़ियों का काफिला ठेले के आगे आकर रुक गया। उसके बाद कार से एक गार्ड उतरा मुझे कार के पास ले गया, वहां गया तो पता चला सीएम भजनलाल शर्मा हैं। उसके बाद सीएम ने मुझे दो दर्जन केले और एक किलो अंगूर लाने को कहा। पैसे पूछने पर मैंने 180 रुपये बताए। उसके बाद उन्होंने 200 रुपये फोन पे किए।
विज्ञापन




ज्यूस वाले को बोले, डायबिटीज है जूस नहीं पी सकता 
फल वाले के पास खड़े अल्ताफ जूस वाले ने सीएम भजनलाल से गन्ने का जूस पीने की रिक्वेस्ट की। सीएम बोले डायबिटीज है, वह नहीं पी सकते। हालांकि, कई बार रिक्वेस्ट करने के बाद सीएम ने पांच गन्ने के जूस बनवा लिए और एक गिलास खुद पिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed