फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Politics on new districts formed in Rajasthan, Leader of Opposition Julie takes a dig, said a big thing,

Jhunjhunu News: राजस्थान के नए जिलों पर सियासत तेज, नेता प्रतिपक्ष जूली बोले- छेड़छाड़ की गई तो ठीक नहीं होगा

Sun, 22 Sep 2024 03:11 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Sun, 22 Sep 2024 03:11 PM IST
सार

गहलोत राज में बनाए गए राजस्थान में 17 नए जिलों पर सियासत गरमाई हुई है। खुद सीएम भजनलाल शर्मा कुछ जिलों को हटाने के संकेत दे चुके हैं। टीकाराम जूली ने कहा छेड़छाड़ की तो ठीक नहीं रहेगा।

विज्ञापन
Politics on new districts formed in Rajasthan, Leader of Opposition Julie takes a dig, said a big thing,
टीकाराम जूली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गहलोत राज में बनाए गए राजस्थान में 17 नए जिलों पर सियासत गरमाई हुई है। खुद सीएम भजनलाल शर्मा कुछ जिलों को हटाने के संकेत दे चुके हैं। वहीं, कांग्रेस साफ कह चुकी है कि अगर नए जिलों से छेड़छाड़ की गई तो ठीक नहीं होगा। इसी बीच अब नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बड़ा बयान दिया। जूली ने कहा कि हम चाहते हैं कि राजस्थान में और भी जिले बनें, ताकि आमजन को नजदीक ही प्रशासनिक सेवाओं का लाभ मिल सके। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली शनिवार को झुंझुनू में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने आए थे।

विज्ञापन


इस दौरान सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने ये बात कही। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने 15 दिन पहले बयान दिया था कि हम 6 जिले बदल रहे हैं। इस पर हमने कहा था कि आप किस हैसियत से जिले बदलने की मांग कर रहे हैं। आप न ही उस कमेटी के मेंबर हैं और न ही सरकार का हिस्सा है। इस पर प्रदेशाध्यक्ष ने बयान पलटा था। उसके बाद डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। हम चाहते हैं कि राजस्थान में और भी जिले मिले। आमजन को नजदीक ही प्रशासनिक सेवाओं को लाभ मिले। अगर भाजपा की सरकार दूरभावना पूर्वक राजनीतिक दृष्टि से काम करेगी तो हम इसका विरोध करेंगे।

विज्ञापन

भजनलाल सरकार कि तीखी टिप्पणी 
जूली ने कहा 9 महीने में भाजपा सरकार के पास कई मौके आए, जहां पर सरकार विफल रही। पहले बिजली-पानी की व्यवस्था में विफल रही। फिर बारिश में पोल खुल गई। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को हर जिले में भेजा, लेकिन मंत्रियों के हाथ में कुछ नहीं है। मंत्रियों की कोई सुनता नहीं, पूछता नहीं। मंत्री की मुख्यमंत्री नहीं मानते। खुद मुख्यमंत्री की नहीं चल रही है। कोई भी निर्णय मुख्यमंत्री नहीं ले पा रहे हैं। शिक्षा मंत्री को बदलने की जरूरत है। वे बयानबाजी के अलावा कुछ नहीं कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री जाति धर्म की बात कर तनाव पैदा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed