फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   People of the entire village locked the school: Parents are angry the transfer of a teacher

Jhunjhunu News: शिक्षक के ट्रांसफर से पूरा गांव नाराज, स्कूल पर लगााय ताला, अभिभावक बेठे धरने पर

Fri, 16 Aug 2024 03:06 PM IST
Jhunjhunu Bureau झुंझुनू ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2024 03:06 PM IST
सार

झुंझुनू में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शिक्षक के तबादले से 
छात्रों के अभिभावक इतने नाराज हो गए कि स्कूल पर ताला लगा दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अभिभावक धरने पर बैठ गए। 

विज्ञापन
People of the entire village locked the school: Parents are angry the transfer of a teacher
ग्रामीण और बच्चे बैठे धरने पर

विस्तार

तबादले हुए शिक्षक को स्कूल में वापस लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को स्कूल में ताला लगाकर धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


झुंझुनू के सूरजगढ़ तहसील में स्थित बालू राम की ढाणी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक के तबादले को लेकर ग्रामीणों और बच्चों ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि जब तक शिक्षक सुमेर सिंह को वापस इस स्कूल में तैनात नहीं किया जाता, तब तक स्कूल को खोलने और बच्चों को भेजने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन


ग्रामीण गोपी राम ने बताया कि शिक्षक सुमेर सिंह का दूसरी स्कूल में तबादला कर दिया गया है। सुमेर सिंह पिछले 20 साल से इस स्कूल में कार्यरत थे और इस दौरान उन्होंने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ पौधारोपण, योग अभ्यास, खेलकूद, पारिवारिक संस्कार, स्वच्छता आदि गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया। उनके कार्यकाल में स्कूल के परिणाम बेहतर हुए और नामांकन में भी वृद्धि हुई। सुमेर सिंह की अनुपस्थिति स्कूल की प्रगति के लिए हानिकारक साबित हो रही है, इसलिए जब तक उन्हें वापस नहीं लाया जाता, धरना जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed