फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu: The murder accused reached the victim's to resign, opened fire when they did not open the door

Jhunjhunu News : राजीनामा करने पीड़ित परिवार के पास पहुंचा हत्या का आरोपी, दरवाजा नहीं खोलने पर चलाई गोली

Wed, 02 Oct 2024 04:21 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Wed, 02 Oct 2024 04:21 PM IST
सार

बीती 6 दिसंबर को धारदार हथियार से हत्या करके फरार हुआ आरोपी पीड़ित के घर राजीनामे का प्रस्ताव लेकर पहुंचा और दरवाजा नहीं खोलने पर फायरिंग कर दी। अब पुलिस आरोपी के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन

विस्तार

झुंझुनू जिले के पचेरी थाना क्षेत्र के गांव पथाना में हत्या के आरोपी ने फायरिंग कर सनसनी फैला दी। आरोपी हत्या के मामले में पीड़ित परिवार के साथ राजनीमा करना चाहता था। आरोपी पीड़ित के घर पिस्टल लेकर पहुंचा और दरवाजे पर पहुंचते ही उसने वहां मौजूद महिला से दरवाजा खोलने के लिए कहा और महिला के मना करने पर उसने फायरिंग कर दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पथाना गांव की संतोष देवी पत्नी पप्पूसिंह उर्फ पपीया गुर्जर ने रिपोर्ट दी है कि मंगलवार सुबह करीब 6 बजे वह अपने घर पर गाय का दूध निकाल रही थी। इसी दौरान पथाना निवासी कालिया उर्फ मनोज पुत्र बर्थाराम गुर्जर उनके मकान पर आया और दरवाजा खोलने के लिए कहा, लेकिन महिला के मना करने पर उसने गोली चला दी। इसके बाद हत्या के मामले में राजीनामा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीती 6 दिसंबर की शाम को तीन लोगों ने  धारदार हथियार से पप्पूसिंह उर्फ पपीया गुर्जर पर हमला किया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में हिस्ट्रीशीटर राजवीरसिंह उर्फ धोलिया, सरजीत उर्फ सुशिया को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि पथाना निवासी मनोज उर्फ कालिया घटना के बाद से ही फरार चल रहा है। उसी ने मंगलवार को फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाधिकारी राजपाल यादव का कहना है कि आरोपी के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed