{"_id":"696229b37d21d60114066be5","slug":"leopard-movement-continues-in-shekhawati-it-attacked-two-brothers-and-fled-jhunjhunu-news-c-1-1-noi1438-3826432-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu News: शेखावाटी में नहीं थम रहा लेपर्ड मूवमेंट, दो सगे भाइयों पर हमला करके भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu News: शेखावाटी में नहीं थम रहा लेपर्ड मूवमेंट, दो सगे भाइयों पर हमला करके भागा
Sat, 10 Jan 2026 06:11 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: झुंझुनू ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 06:11 PM IST
सार
Jhunjhunu News: झुंझुनू जिले के खेतड़ी में तेंदुए ने शनिवार को दो भाइयों और एक कुत्ते पर हमला कर दिया। घटना में एक आदमी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, इस पूरे मामले पर ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जंगली जानवर लगातार आते रहते हैं। इस बात की जानकारी प्रशासन को देने के बावजूद सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम सरकार की तरफ से नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
हमले के बाद घायल गोकुलचंद।
विस्तार
राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में तेंदुए का मूवमेंट थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों चूरू और सीकर जिलों में करीब 7 दिनों तक तेंदुए की गतिविधियां देखी गईं। वहीं अब तेंदुए का मूवमेंट झुंझुनू जिले के खेतड़ी इलाके में देखा गया है। यहां तेंदुए ने दो सगे भाइयों पर हमला कर दिया। जब एक भाई पर हमला हो रहा था, तो दूसरा उसे बचाने आया, तब तेंदुए ने उस पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन
भाई को बचाने में भाई घायल
घटना खेतड़ी इलाके के ढाणी लगरिया की है। यहां तेंदुए ने गोकुलचंद और उनके भाई पर हमला किया। गोकुलचंद ने बताया कि उनके भाई कमरे में सो रहे थे, तभी अचानक तेंदुआ वहां आ गया और हमला कर दिया। भाई की चिल्लाने की आवाज सुनकर गोकुल वहां पहुंचे। इस दौरान तेंदुए ने गोकुल के दोनों हाथों पर भी हमला किया, जिससे वह घायल हो गए। इस घटना के बाद तेंदुआ वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
लगातार गांव में आ रहे जंगली जानवर: ग्रामीण
तेंदुआ पास में स्थित एक फार्म हाउस की ओर चला गया और वहां एक कुत्ते पर भी हमला किया। ग्रामीणों का कहना है कि पास ही जंगली जानवरों का रिज़र्व क्षेत्र बनाया गया है, जहां जानवर छोड़े जाते हैं। लेकिन उस रिज़र्व क्षेत्र में केवल 4 फीट की दीवार बनाई गई है। इस कारण जंगली जानवर लगातार आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आ जाते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: पोकरण में मवेशी की हत्या के बाद प्रशासन सख्त, 19 अवैध मीट दुकानें सीज
प्रशासन नहीं उठा रहा ठोस कदम
ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी प्रशासन को कई बार इन घटनाओं से अवगत कराया गया, लेकिन उन्होंने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। जिसका नतीजा यह है कि इस तरह की घटनाएं आए दिन होती रहती हैं।