{"_id":"65cf8fe1d9a1b22ceb031ba3","slug":"jhunjhunu-woman-drank-medicine-sprayed-in-fields-thinking-it-was-medicine-died-during-treatment-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu News: खेतों में छिड़कने वाली कीटनाशक दवा पी गई महिला, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu News: खेतों में छिड़कने वाली कीटनाशक दवा पी गई महिला, इलाज के दौरान मौत
Fri, 16 Feb 2024 10:10 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 16 Feb 2024 10:10 PM IST
सार
झुंझुनूं जिले में एक विवाहित महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने खेतों में छिड़कने वाली दवाई को दवा समझकर पी गई। वहीं, इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झुंझुनूं में कीटनाशक दवा पीने से एक विवाहित महिला की मौत हो गई। मामला झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के बजावा रावत का है। महिला को गुरुवार दोपहर को गंभीर हालत ने झुंझुनूं के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
पोस्टमॉर्टम के लिए महिला के शव को राजकीय बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था। शुक्रवार को मृतक के पिता की रिपोर्ट के बाद महिला का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
गुढ़ा पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मृतक के पिता ने रिपोर्ट दी है कि उसकी बेटी पूनम कंवर 35 पत्नी जीवन सिंह की मानसिक स्थिति खराब थी। घर पर ही दवा के भरोसे रहती थी। फसल में छिड़कने वाली दवा पीने से उसकी मौत हो गई। मृतक पूनम कंवर की बजावा राव निवासी जीवन सिंह से करीब 17 साल पहले शादी हुई थी। मृतक के एक लड़का व दो लड़कियां हैं। बड़ा बेटा 14 साल का है, जबकि एक बेटी 10 साल की और दूसरी पांच साल की है।
विज्ञापन