फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu: Village gathered to welcome Suresh who returned after receiving international award

Jhunjhunu: अंतरराष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त कर लौटे सुरेश के स्वागत में उमड़ा गांव, जुलूस निकालकर JCB से बरसाए फूल

Wed, 26 Jun 2024 09:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 26 Jun 2024 09:43 PM IST
सार

सम्मान समारोह में एडिशनल एसपी मीणा ने कहा कि सुरेश मीणा किशोरपुरा ने गांव का ही नहीं अपितु पूरे क्षेत्र का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। शुरू से ही मैं इनको जानता हूं और मैं उनके सेवा कार्यों से स्वयं प्रभावित हूं। 

विज्ञापन
Jhunjhunu: Village gathered to welcome Suresh who returned after receiving international award
भूटान में हुआ सुरेश मीणा किशोरपुरा का सम्मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भूटान से अंतरराष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त कर लौटे सुरेश मीणा किशोरपुरा के सम्मान में हजारों लोग उमड़ पड़े। किशोरपुरा का गुढागोड़जी के बांड्या नाला एजेंसी मीणा फार्म हाउस से जुलूस के रूप में डीजे के साथ मोरिंडा होते हुए चंवरा चौफूल्या बस स्टैंड ले जाया गया, जहां जेसीबी मशीनों से पुष्प वर्षा कर ग्रामीणों ने सुरेश का भव्य अभिनंदन किया। 

विज्ञापन


इसके बाद जुलूस किशोरपुरा मोड़ होते हुए किशोरपुरा गांव पहुंचा, जहां मीणा के सम्मान में अभिनंदन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बामलास धाम के महंत लक्ष्मण दास महाराज, देवादास धाम के महंत रघुवरदास महाराज, चामुंडा माता मंदिर के महंत तुरंत दास महाराज के सानिध्य में हुए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुंझुनू जिला एएसपी फूलचंद मीणा, विशिष्ट अतिथि उदयपुरवाटी थानाधिकारी गोपालराम, गुढ़ागोड़जी थानाधिकारी राम मनोहर सहित इलाके के कई जनप्रतिनिधि व कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी गण रहे। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में मीणा का ग्रामीणों ने 51 किलो की फूल माला और लड्डुओं से तोलकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में एडिशनल एसपी मीणा ने कहा कि सुरेश मीणा किशोरपुरा ने गांव का ही नहीं अपितु पूरे क्षेत्र का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। शुरू से ही मैं इनको जानता हूं और मैं उनके सेवा कार्यों से स्वयं प्रभावित हूं। उन्होंने किशोरपुरा और पचलंगी गांव में फ्री लाइब्रेरी खोलने के लिए पांच-पांच हजार रुपए की घोषणा की। उन्होंने बहन बेटियों की सुरक्षा से संबंधित और यातायात के नियमों की पालना के लिए लोगों को मोटिवेट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुढा एसएचओ राम मनोहर व उदयपुरवाटी एसएचओ गोपाला राम ने कहा कि मीणा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो यह सम्मान मिला है यह क्षेत्र और हम लोगों के लिए बहुत ही गर्व की बात है। कार्यक्रम के दौरान सुरेश मीणा किशोरपुरा ने कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं है आप सभी लोगों का है। आप लोगों ने मेरा लाड प्यार और जो मान सम्मान किया है उसके लिए सदैव मैं आपका आभारी रहूंगा। मुझे नेता नहीं बनना है। मैं तो सेवा भावी बनकर लोगों की सेवा करना चाहता हूं। आप लोग जहां भी मुझे याद करेंगे मैं हमेशा तैयार मिलूंगा। सरकार चाहे किसी की भी हो, आपका काम नहीं रुक सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed