फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu: The car of the criminals escaping from the police collided with a roadways bus, three injured

Jhunjhunu: स्कूल बस में पिस्टल लेकर घुसे बदमाश, चालक को पीटा, फिर भागने लगे तो रोडवेज बस से टकराई कार, 3 घायल

Sun, 21 Jul 2024 04:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 21 Jul 2024 04:39 PM IST
सार

मंडावा थाना क्षेत्र के गांव दुराना में पुलिया के पास स्कूल बस के सामने कार लगाकर तीन युवकों ने बच्चों समेत अन्य को पिस्टल दिखाकर डराया। फिर पुलिस के डर से भागे हुए हादसे का शिकार हो गए।

विज्ञापन
Jhunjhunu: The car of the criminals escaping from the police collided with a roadways bus, three injured
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनू के पिलानी जयपुर रोड पर मठ के पास रोडवेज बस और कार की भिड़ंत कल शाम हो गई। हादसे में सामने आया कि कार में सवार तीन बदमाश पुलिस के डर से भाग रहे थे, तभी मठ पर ये हादसा हो गया। कार सवार बदमाशों ने पहले एक स्कूल बस को रोककर बच्चों को पिस्टल दिखाकर डराया और बस चालक से मारपीट की। फिर लोगों को आता देख पुलिस के डर से कार लेकर भागने लगे तभी हादसे का शिकार हो गए।

विज्ञापन


दरअसल मंडावा थाना क्षेत्र के गांव दुराना में पुलिया के पास स्कूल बस के सामने कार लगाकर तीन युवकों ने बच्चों समेत अन्य को पिस्टल दिखाकर डराया। बस चालक ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पास पड़ोस के लोगों के पहुंचने और पुलिस को सूचना देने पर आरोपी कार लेकर भागने लगे। आरोपी मंडावा की तरफ भागते हुए पुलिस आती दिखाई दी तो आरोपियों ने रास्ता बदल कर मंडावा से झुंझुनू होते हुए चिड़ावा रोड पर निकल गए।
विज्ञापन


तभी मठ के नजदीक पिलानी से झुंझुनू की तरफ आ रही रोडवेज बदमाशों की कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार में सवार तीन आरोपी घायल हो गए, जबकि एक आरोपी भाग गया। दो घायलों को राजकीय बीडीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बगड़ थानाधिकारी हेमराज मीणा ने बताया कि शनिवार शाम को बगड़ की तरफ से झुंझुनू जा रही रोडवेज बस और झुंझुनू की तरफ से आ रही कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। कार में तीन व्यक्ति सवार थे। एक युवक घटनास्थल से फरार हो गया। कार में सवार निराधनू निवासी चिराग सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह राजपूत लालपुर निवासी रविंद्र सिंह पुत्र प्रभातीलाल स्वामी घायल हो गए। घायलों को 108 से बीडीके अस्पताल ले जाया गया। वहां चिराग सिंह राजपूत को प्राथमिक उपचार के बाद मंडावा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। रविंद्र सिंह की हालत गंभीर होने पर इलाज चल रहा है। वहीं मंडावा पुलिस थाने में स्कूल बस संचालक राजकुमार ने तीन युवकों के खिलाफ बस को रुकवाने और हथियार दिखाकर मारपीट करने और बच्चों को डराने का मामला दर्ज कराया है।


स्कूल बस ड्राइवर ने राजकुमार ने बताया कि दो दिन पहले भी मेरी बस आगे गाड़ी लगाकर रुकवाने का प्रयास किया था, लेकिन उस वक्त तो मैं वहां से निकल गया। कल बच्चों को उतारने के लिए रुका तो बस के आगे गाड़ी लगाकर मारपीट की। एसएचओ रामपाल मीणा ने बताया कि बस चालक राजकुमार की ओर से दी रिपोर्ट के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसे के बाद पुलिस ने एक को पुलिस ने दस्तयाब कर लिया है। वहीं एक का इलाज पुलिस की देखरेख में बीडीके अस्पताल मे चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed