फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu: Shubhkaran Chaudhary and Rajendra Gudha may again face each other in Jhunjhunu assembly by-election

झुंझुनू उपचुनाव: शुभकरण चौधरी बोले- राजेंद्र गुढ़ा मेरे पीछे झुंझुनू आए हैं, क्या फिर से आमने-सामने का मन है

Fri, 14 Jun 2024 02:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 14 Jun 2024 02:42 PM IST
सार

शुभकरण चौधरी ने सांसद का चुनाव भाजपा से लड़ा था। इस दौरान राजेंद्र गुढ़ा भी चौधरी के पीछे हाथ धोकर पड़ गए और राजपूत समाज को साथ लेकर चौधरी की बगावत की। नतीजा चौधरी की हार पर आकर ठहरा।

विज्ञापन
Jhunjhunu: Shubhkaran Chaudhary and Rajendra Gudha may again face each other in Jhunjhunu assembly by-election
शुभकरण चौधरी और राजेंद्र गुढ़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद से ही झुंझुनू विधानसभा उपचुनाव की चर्चा जोरों पर है। जिले के तमाम नेता झुंझुनू सीट पर अपना भविष्य खोज रहे हैं।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव 2023 में लाल डायरी को लेकर पूरे देश में फेमस होने वाले राजेंद्र गुढ़ा और किसानों के नेता के रूप में पहचान बनाने वाले शुभकरण चौधरी के आमने-सामने चुनाव लड़ने के कारण उदयपुरवाटी जिले की सबसे हॉट सीट मानी जाती थीं, लेकिन दोनों की लड़ाई में कांग्रेस के भगवाना राम सैनी बाजी मार गए थे।
विज्ञापन


उसके बाद से ही भाजपा से उम्मीदवार शुभकरण चौधरी ने सांसद का चुनाव लड़ने का मन बना लिया और भाजपा से चुनाव लड़ा। इस दौरान राजेंद्र गुढ़ा भी चौधरी के पीछे हाथ धोकर पड़ गए और राजपूत समाज को साथ लेकर चौधरी की बगावत की। नतीजा चौधरी की हार पर आकर ठहरा। दोनों के आमने-सामने की लड़ाई अभी भी खत्म नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने फिर से झुंझुनू विधानसभा उपचुनाव पर अपनी पैनी नजर गड़ा रखी है। गुढ़ा लगातार झुंझुनू विधानसभा में दौरे कर रहे हैं। वहीं, गुरुवार को शुभकरण चौधरी भी जयपुर के भाजपा कार्यालय में पहुंचे और झुंझुनू से फिर से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। चौधरी ने कहा कि एक बार फिर से गुढ़ा के आमने-सामने की इच्छा है। वहीं गुढ़ा और चौधरी के समर्थकों की भी बड़ी चाह है कि झुंझुनू में दोनों नेता आमने-सामने चुनाव लड़ें।

चौधरी पार्टी के पदाधिकारियों पर दिखे नाराज
जयपुर भाजपा कार्यालय में अपनी हार के पीछे अपनी ही पार्टी के जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के लिए नाराज दिखे। यही नहीं चौधरी ने भाजपा कार्यालय में अपने मन की बात भी कह डाली। चौधरी ने कहा हमें तो अपनो ने ही लूटा गैरो में कहां दम था। मेरी किस्ती तो डूबी वहां जहां पानी कम था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed