फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu: SFI burns effigy of Education Minister over student union elections

Jhunjhunu: छात्र संघ चुनाव को लेकर SFI ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला, बोले- अपने वादे से मुकर रही सरकार

Mon, 08 Jul 2024 10:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 08 Jul 2024 10:10 PM IST
सार

छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर  SFI ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के बयान के बाद मुरारका कॉलेज के मुख्य गेट के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Jhunjhunu: SFI burns effigy of Education Minister over student union elections
कॉलेज के गेट के बाहर विरोध करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनू में सोमवार को मुरारका कॉलेज के बाहर छात्र संघ चुनाव को लेकर एसएफआई ने प्रदर्शन किया। शिक्षा मंत्री का पुतला भी फूंका। छात्र संघ अध्यक्ष निकिता शर्मा ने बताया कि पिछली सरकार ने अनेक कारण बताकर छात्र संघ चुनाव बंद कर दिए थे। अब डिप्टी सीएम और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने जयपुर में छात्र संघ चुनाव को लेकर कहा कि हमारी सरकार ने ना तो छात्र संघ चुनाव शुरू करवाए हैं और न ही इन पर रोक लगाई है। ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार छात्र संघ चुनाव कराने के मूड में नहीं हैं। 

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में छात्र संघ चुनाव शुरू करने का वादा किया था। चुनाव जीतने के बाद अब बीजेपी के नेता अपने वादे से मुकर रहे हैं। ये विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। ऐसा करना सरासर गलत है। 
विज्ञापन


अगर भारतीय जनता पार्टी छात्रसंघ चुनाव शुरू करने का एलान नहीं करती है तो छात्रसंघ संगठन एसएफआई के द्वारा सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed