फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu: On the pretext of leaving home, the student did obscene acts with the vice principal.

Jhunjhunu: घर छोड़ने के बहाने छात्रा को कार में ले गया वाइस प्रिंसिपल, सुनसान जगह ले जाकर की अश्लील हरकत

Sun, 31 Mar 2024 04:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 31 Mar 2024 04:08 PM IST
सार

वाइस प्रिंसिपल ने 17 साल की छात्रा को बोला-चलो कार में बैठो घर छोड़ देता हूं। फिर ले गया सुनसान जगह और कर दी अश्लील हरकत। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Jhunjhunu: On the pretext of leaving home, the student did obscene acts with the vice principal.
छेड़छाड़ का आरोपी वाइस प्रिंसिपल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनूं जिले से शर्मनाक और दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के इस्लामपुर की सेठ रामप्रताप सौंथलिया राउमावि के वाइस प्रिंसिपल पर 17 साल कि छात्रा के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं।

विज्ञापन


झुंझुनूं के बगड़ थाना इलाके के इस्लामपुर गांव से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर एक नाबालिग छात्रा से उसके ही स्कूल के वाइस प्रिंसिपल पर अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं। इस संबंध में पीड़िता ने आरोपी वाइस प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने न आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है, बल्कि उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपी इस्लामपुर की सेठ रामप्रताप सौंथलिया राउमावि का वाइस प्रिंसिपल है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि एक छात्रा ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज करवाई है। उसने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि तीन दिन पहले गुरुवार को वह परीक्षा खत्म होने के बाद घर जा रही थी। उसी समय उसे स्कूल के पास ही वाइस प्रिंसिपल राजकुमार मेघवाल मिले। उन्होंने उसने घर छोड़ने की बात कहते हुए अपनी कार में बिठा लिया। बाद में सुनसान जगह पर ले जाकर छात्रा के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें की।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा 
उसके बाद आरोपी वाइस प्रिंसिपल डरी सहमी छात्रा को उसके घर से कुछ दूरी पर छोड़कर चला गया। छात्रा ने घर जाकर अपने मां और मौसी को आपबीती बताई। फिर पीड़िता के परिजन और ग्रामीण स्कूल पहुंचे और उन्होंने वहां हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उनको शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed