{"_id":"67599a1c90bd9396780d015e","slug":"jhunjhunu-news-the-shopkeeper-set-an-example-of-honesty-by-returning-the-bag-full-of-jewellery-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu News: गहनों से भरा बैग लौटाकर दुकानदार ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, इससे पहले भी कर चुके हैं ऐसा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu News: गहनों से भरा बैग लौटाकर दुकानदार ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, इससे पहले भी कर चुके हैं ऐसा काम
Wed, 11 Dec 2024 07:31 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 11 Dec 2024 07:31 PM IST
सार
रोडवेज बस से यात्रा कर रही एक महिला का बैग डिक्की में से किसी ने उतारकर सड़क पर लावारिस छोड़ दिया। बैग में करीब दस लाख रुपये के जेवरात थे लेकिन ईमानदारी अभी जिंदा है, जिसके चलते महिला को उसका बैग वापस मिल पाया। जानें पूरी कहानी
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आज के दौर में ईमानदारी की कहानियां भले ही दुर्लभ हो गई हों लेकिन झुंझुनू में एक ऐसा उदाहरण सामने आया, जिसने यह साबित कर दिया कि ईमानदारी अभी जिंदा है। मलसीसर के एक दुकानदार रामेश्वर ने 10 लाख रुपये के गहनों से भरा बैग उसके असली मालिक को लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ जा रही बस में झुंझुनू से बैठी एक महिला भादरा में उतरने वाली थी। महिला ने अपना बैग बस की डिक्की में रखा था, बस मलसीसर के हीरा सर्कल पर रुकी, जहां एक व्यक्ति ने डिक्की से अपना सामान निकालते समय महिला का बैग भी बाहर रख दिया और उसे वापस नहीं रखा। इसके बाद बस वहां से रवाना हो गई और भादरा पहुंचने पर महिला को डिक्की में अपना बैग नहीं मिला तो वह परेशान हो गई।
विज्ञापन
इधर हीरा सर्कल पर लावारिस पड़े बैग को दुकानदार रामेश्वर ने देखा तो इसकी सूचना रोडवेज ड्राइवर नरेंद्र को दी। नरेंद्र ने तत्काल संबंधित परिचालक और महिला को सूचना पहुंचाई। महिला जब वापस मलसीसर पहुंची तो रामेश्वर ने बैग लौटाकर अपनी ईमानदारी का परिचय दिया। बताया गया है कि बैग में 10 लाख रुपये के गहने थे।
विज्ञापन
यह पहली बार नहीं है जब रामेश्वर ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है, इससे पहले भी वे 10 लाख रुपये लौटाकर चर्चा में आ चुके हैं। महिला यात्री ने बैग सुरक्षित लौटाने पर रामेश्वर और रोडवेज स्टाफ का आभार जताया।