फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu News: The scoundrels pushed the girl's sister and took her away in the middle of the road

Jhunjhunu News: बहन को धक्का देकर युवती को उठा ले गए बदमाश, बीच-बचाव में चेहरे से उतरा नकाब तो छोड़कर भागे

Fri, 14 Jun 2024 12:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 14 Jun 2024 12:55 PM IST
सार

झुंझुनू के सिंघाना कस्बे के मुख्य बाजार से युवती का अपहरण करने का मामला सामने आया है। इस दौरान युवती की बड़ी बहन ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन बाइक सवार दो युवक उसे धक्का देकर युवती को जबरन उठाकर ले गए।

विज्ञापन
Jhunjhunu News: The scoundrels pushed the girl's sister and took her away in the middle of the road
युवती का अपहरण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के झुंझुनू में इन दिनों बदमाश बेखौफ हैं। बढ़ती आपराधिक वारदात से आमजन में भय का माहौल है। झुंझुनू के सिंघाना कस्बे के मुख्य बाजार से युवती का अपहरण करने का मामला सामने आया है। युवती की बड़ी बहन ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन बाइक पर सवार होकर आए दो युवक उसे धक्का देकर युवती को जबरन उठाकर ले गए। बाद में डूमोली के पास बणी में मारपीट कर गलत काम करने का प्रयास भी किया। पीड़िता के शोर मचाने पर पकड़े जाने के डर से बदमाश उसे छोड़कर फरार हो गए। युवती के अपहरण की इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तातीजा निवासी पीड़िता बुधवार को अपनी बड़ी बहन के साथ बच्चों के कपड़े लेने के लिए सिंघाना के बाजार में आई थी। जब वह एसबीआई बैंक के सामने बहन व बच्चों के साथ खड़ी थी तभी एक बाइक पर दो युक्क आए और उसे जबरन उठाकर बाइक पर ले गए। उसकी बहन ने बदमाशों से उसे छुड़ाने का प्रयास भी किया, लेकिन बदमाश उसके धक्का देकर फरार हो गए। दोनों युवक उसे बाइक पर डूमोली की बणी में ले गए। वहां पर दो अन्य युवक भी आ गए और उसके साथ मारपीट कर गलत काम करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इस दौरान छीना झपटी में युवकों के मुंह पर बंधा कपड़ा उतर गया। आरोपी युवकों की पहचान इश्कपुरा निवासी हंसराज और मिंटू के रूप में हुई। दो अन्य युवकों को वह नहीं जानती। उसने शोर मचाया तो किसी के आने पर पकड़े जाने के डर से चारों युवक उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद देर रात को युवती परिजनों के साथ सिंघाना थाने में पहुंची तथा उसके साथ हुई घटना की पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाधिकारी कैलाशचंद यादव ने बताया की पीड़िता की ओर से थाने में अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने पीड़िता का सिंघाना के राजकीय अस्पताल से मेडिकल करवाया गया है। थानाधिकारी ने बताया कि पीड़िता की ओर से दी गई रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed