फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu News: Son dies in attack with sharp weapon, mother's condition critical

Jhunjhunu News: घर के आंगन में सो रहे परिवार पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, बेटे की मौत, मां की हालत गंभीर

Tue, 13 Aug 2024 10:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 13 Aug 2024 10:13 PM IST
सार

परिजनों ने गांव के पवन और उसके साथियों पर हत्या का शक जताया है। गांव में चोरी की वारदात में अजय ने इन लोगों का नाम लिया था, जिसके बाद उसको धमकी दी जा रही थी।

विज्ञापन
Jhunjhunu News: Son dies in attack with sharp weapon, mother's condition critical
रंजिश में मां-बेटे की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनूरी क्षेत्र के हमीरी कलां में घर में सो रहे मां-बेटे पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। हमले में बेटे की मौत हो गई, जबकि मां जख्मी है। सुबह पड़ोसियों को पता चला तो महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोते सयम मां-बेटे पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसमें 25 वर्षीय अजय की मौत हो गई और उसकी मां माया गंभीर रूप से घायल हो गई। माया को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। परिजनों ने गांव के पवन और उसके साथियों पर हत्या का शक जताया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


मृतक अजय के बड़े भाई दिनेश ने बताया कि आठ-दस दिन पहले गांव में चोरी की वारदात हुई थी। पूछताछ के लिए पुलिस छोटे भाई अजय को लेकर गई तो अजय ने गांव के ही पवन का नाम पुलिस बताया था। ये जानकारी पवन को लग गई। उसने अजय को थाने से बाहर आने के बाद देख लेने की धमकी दी थी। दिनेश ने पवन और उसके साथी पर हत्या का शक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने घर के आंगन में चारपाई पर अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। आंगन में खून बह रहा था। सुबह करीब 11 बजे पड़ोस में रहने वाली एक महिला को अपने घर की छत से दोनों आंगन में पड़े नजर आए। आंगन में खून बहता देख उसने अपने परिवार के लोगों को जानकारी दी। इस पर आसपास के लोग वहां इकठ्ठा हो गए। उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो मां-बेटे चारपाई पर पड़े हुए थे। बेटे की मौत हो चुकी थी, मां की सांस चल रही थी। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर माया देवी को झुंझुनू के बीडीके अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालात में जयपुर रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed