{"_id":"668cd40caee97892100ecfa6","slug":"jhunjhunu-news-sent-message-using-friend-s-fake-facebook-id-cyber-thug-cheated-him-of-rs-2-lakh-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu News: दोस्त की नकली फेसबुक आईडी बनाकर मैसेज भेजा, साइबर ठग ने की दो लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu News: दोस्त की नकली फेसबुक आईडी बनाकर मैसेज भेजा, साइबर ठग ने की दो लाख की ठगी
Tue, 09 Jul 2024 11:39 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 09 Jul 2024 11:39 AM IST
सार
दोस्त की नकली फेसबुक आईडी बनाकर साइबर ठग ने पीड़ित युवक से लाखों रुपयों की साइबर ठगी कर ली। रुपये भेजने के बाद पीड़ित को इसका पता चला। युवक का दोस्त सऊदी अरब में रहता है, साइबर ठग ने उसकी फेक फेसबुक आईडी बनाकर युवक को मैसेज किया था।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
झुंझुनू के नयासर गांव में साइबर ठग ने एक युवक शाहिद के दोस्त की नकली फेसबुक आईडी बनाकर मदद के नाम पर एक लाख रुपयों की मांग की। दोस्त की मदद करने के लिए पीड़ित युवक ने इधर-उधर से रुपये उधार लेकर दोस्त को ऑनलाइन भेज दिए लेकिन रुपये भेजने के बाद पता चला कि मदद के नाम पर पीड़ित युवक मुसीबत में फंस गया है।
विज्ञापन
नयासर निवासी शाहिद ने बताया कि उसका दोस्त घांघू निवासी अजय सऊदी अरब में रहता है। उसके पास फेसबुक पर एक मैसेज आया था, मैसेज भेजने वाले ने अजय की फोटो लगाकर आईडी बना रखी थी। मैसेज में बताया गया था कि उसने अकाउंट में पांच लाख रुपये भेजे हैं और यह रकम उसे एक दिन बाद मिल जाएगी। उसने यह भी कहा कि उसका वीजा खत्म होने वाला है, इसलिए उसे तत्काल दो लाख रुपयों की जरूरत है, उसने एजेंट का बैंक अकाउंट नंबर भी भेजा।
विज्ञापन
शाहिद ने बिना जांच-पड़ताल किए अपने परिचितों से उधार लेकर ई-मित्र से एक लाख रुपये बैंक अकाउंट में जमा करा दिए। रुपये जमा कराने के बाद शाहिद ने अजय को फोन करके बताया तो अजय ने कहा कि उसने ऐसा कोई फोन नहीं किया था और न ही उसका वीजा खत्म हो रहा है। इसके बाद शाहिद को उसके साथ हुए साइबर फ्रॉड के बारे में पता चला।
विज्ञापन