{"_id":"6660637f4d3af8b72c0dddaf","slug":"jhunjhunu-news-sadhu-and-sadhvi-were-trying-to-flee-to-nepal-police-chased-them-for-600-kms-and-caught-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu News: नेपाल भागने की फिराक में थे साधु और साध्वी, 600 किलोमीटर पीछा कर पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu News: नेपाल भागने की फिराक में थे साधु और साध्वी, 600 किलोमीटर पीछा कर पुलिस ने पकड़ा
Wed, 05 Jun 2024 06:40 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 05 Jun 2024 06:40 PM IST
सार
Jhunjhunu News: साधु और साध्वी नेपाल भागने की फिराक में थे। पुलिस ने 600 किलोमीटर पीछा कर साधु और साध्वी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में साधु और साध्वी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा राज्य सीमा के पास झुंझुनूं जिले के गांव नावता में खेत में दो साधुओं के ब्लाइड मर्डर का 72 घंटे में खुलासा कर हत्या कर शव डालने के आरोपी छोटे सिंह उर्फ लखनदास व अनुसूइया दास त्यागी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
जिला पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि मृतक व आरोपी के बीच शराब के नशे में खाने में जहर मिलाने की बात को लेकर झगड़ा हुआ था। आरोपी के कब्जे से मृतक की कार अर्टिगा को बरामद किया गया है। आरोपी छोटे सिंह उर्फ लखनदास व अनुसूइया दास त्यागी नेपाल भागने की फिराक में थे। इनको गठित टीमों द्वारा लगभग 130 सीसीटीवी कैमरे खंगालकर करीब 600 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा और नेपाल जाने से रोका गया।
विज्ञापन