फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu News: Police detained six people for killing a youth by crushing him with a camper

Jhunjhunu News: कैंपर से कुचलकर युवक की हत्या, छह को पुलिस ने किया डिटेन, रेंट की गाड़ी को लेकर हुआ विवाद

Tue, 11 Jun 2024 04:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 11 Jun 2024 04:32 PM IST
सार

झुंझुनू के गांव शीशियां में किराए की थार गाड़ी को लेकर हुए विवाद में युवक को कैंपर से कुचलकर मार डालने के मामले ने सनसनी फैला दी।

विज्ञापन
Jhunjhunu News: Police detained six people for killing a youth by crushing him with a camper
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव के जोहड़ में शराब ठेके सामने किराए की थार गाड़ी को लेकर हुए विवाद युवक की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने कैंपर से युवक को कुचलकर मार दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छह युवकों को डिटेन किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार श्यामपुरा, नूआं गांव का फौजी संपत सिंह एक शादी में जाने की बात कहकर रविवार सुबह झुंझुनू में कार रेंटल सर्विस प्रोवाइडर से थार गाड़ी किराए पर लेकर गया था।

विज्ञापन


देर रात गाड़ी एक ही जगह घूमती रही तो कार रेंटल सर्विस प्रोवाइडर ने थार गाड़ी का जीपीएस लॉक कर दिया। जीपीएस लॉक करने पर संपत ने कार रेंटल वालों को फोन पर उलहाना दिया तो आपस में गाली गलौच हो गई। इसके बाद गाड़ी किराए पर देने वाले अंकित व उसका दोस्त शशि पुत्र रामेश्वर, राहुल पुत्र नाहर सिंह, सुनील पुत्र रणवीर सिंह, श्रीगंगानगर के दिनेश कुमार समेत दस के करीब युवक तीन गाड़ियों में सवार होकर थार में लगे जीपीएस की लोकेशन के आधार पर शीशियां गांव के बाहर राणासर रोड स्थित जोहड़ में शराब ठेके के सामने पहुंचे। 
विज्ञापन


जहां पर थार किराए पर लेने वाले श्यामपुरा, नूआं गांव के फौजी संपत सिंह, सुमित झाझड़िया व सुनील जाट ने समय पूरा नहीं होने का हवाला देते हुए किराए पर ली गई थार देने से मना कर दिया। इस पर गाड़ी किराए पर देने वालों व किराए पर लेने वाले संपत फौजी, सुमित व सुनील के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान वहां पर मौजूद दिनेश कुमार पर सुमित ने कैंपर चढ़ा दी। कैंपर चढ़ाने के बाद घायल दिनेश को बीडीके अस्पताल लाया गया। वहां पर हालत गंभीर होने पर उसको एक निजी अस्पताल ले गए। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बीडीके अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुआ था 
मृतक दिनेश रविवार को अपने दोस्त अंकित की जन्मदिन पार्टी में शामिल हुआ था। दिनेश कुमार रविवार को अपने दो दोस्तों के साथ सुबह 10 बजे सालासर जाने के लिए अपने घर से निकला था। इसी बीच वह दोस्त अंकित के जन्मदिन में शामिल होने झुंझुनू ही ठहर गया। रात को सभी दोस्तों ने मिलकर झुंझुनू के पूरा की ढाणी में एक होटल में पार्टी की। यहां से संपत फौजी को किराए पर दी गई कार लेने गए युवकों के साथ शिशियां चला गया। मृतक दिनेश रेलवे में एसआई की तैयारी कर रहा था। जीडी का पेपर क्लियर कर चुका था और 15 दिन बाद फिजिकल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed