फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu News Opportunity to regularize illegal connections till 28th February

Jhunjhunu News: अवैध कनेक्शन नियमित कराने का मौका 28 फरवरी तक, एक मार्च से जलदाय विभाग शुरू करेगा कार्रवाई

Mon, 19 Feb 2024 09:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 19 Feb 2024 09:30 PM IST
सार

झुंझुनूं जिले में अवैध कनेक्शन नियमित कराने का मौका 28 फरवरी तक है। वहीं, कनेक्शन नियमित न करवाने वाले लोगों के खिलाफ एक मार्च से जलदाय विभाग विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
Jhunjhunu News Opportunity to regularize illegal connections till 28th February
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने अवैध तरीके से पानी चोरी करने वालों को 28 फरवरी तक अपने कनेक्शन रेगुलराइज करने का मौका दिया है। इसके बाद अवैध कनेक्शनों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


पीएचईडी के कार्यवाहक अधीक्षण अभियंता विक्रम सिंह ने बताया कि विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा के द्वारा अवैध कनेक्शन कर पानी चोरी करने वालों की खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले अवैध कनेक्शनों को रेगुलराइज करने का मौका दिया गया है। पानी चोरी करने वाले यदि 28 फरवरी तक अपना अवैध जल संबंध पेनाल्टी आदि राशि जमा कराकर नियमित उपभोक्ता बन जाते हैं तो वे विभाग की सख्त कार्रवाई से बच सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2017 को जारी आदेश के मुताबिक, विभागीय लाइन से अवैध कनेक्शन करने वाले को 1100 रुपये पेनाल्टी का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही ऐसे उपभोक्ता को कम से कम 30 हजार लीटर औसत मासिक उपभोग के आधार पर एक वर्ष के जल उपभोग की पांच गुना राशि भी जमा करानी होगी। इस तरह पेनाल्टी व चार्ज जमा करने के बाद उपभोक्ता को नियमित उपभोक्ता मानते हुए कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा नहीं करने वालों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसई ने बताया कि पेनाल्टी राशि जमा कराकर अवैध जल संबंध को नियमित करने का प्रावधान सिर्फ वितरण लाइन से ही है। जो अवैध कनेक्शन ट्रांसमिशन मेन अथवा राइजिंग मेन लाइन में लिए गए हैं। उससे जल वितरण व्यवस्था को नुकसान होता है। उन्हें चिह्नित कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि अवैध कनेक्शन में प्लंबर द्वारा फेरूल नहीं लगाने से कई गुना अधिक पानी चोरी करने वाले को मिलता है। इससे विभागीय व्यवस्था और उपभोक्ताओं के लिए बनाई गई वितरण व्यवस्था दोनों को नुकसान हो रहा है।


यह होंगे नियमित होने पर लाभ

  • चोरी और छीजत रुकेगी

  • टेल ऐंड तक पर्याप्त मात्रा एवं सही दबाव में पानी पहुंचेगा

  • विभाग को राजस्व की आय होगी

  • विभाग के जल उपभोक्ता बढ़ेंगे

  • गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध होगा

  • उपयुक्त व्यक्ति कार्रवाई से बच जाएंगे 


अवैध रूप से जल कनेक्शन कर पानी चोरी करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। 28 फरवरी के बाद अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। राइजिंग लाइन से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी।

विक्रम सिंह, अधीक्षण अभियंता, पीएचईडी वृत झुंझुनूं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed