फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu News new way of robbery be careful if someone comes to your house on pretext of asking for money

Jhunjhunu News: लूट का नया तरीका, घर पर कोई मांगने के बहाने आए तो सावधान हो जाएं

Thu, 13 Jun 2024 04:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 13 Jun 2024 04:11 PM IST
सार

अकेली देखकर दोनों महिलाएं घर में घुस गई। अंजू पर लाल रंग का पदार्थ डाल दिया। इसके बाद अंजू बेहोश हो गई। वंदना ने बताया कि बेहोश होने के बाद आरोपी दोनों महिलाएं घर से कपड़े और नकदी ले गई।

विज्ञापन
Jhunjhunu News new way of robbery be careful if someone comes to your house on pretext of asking for money
ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आप घर में अकेली हैं और उसी समय कोई अनजान महिला जबरदस्ती घुसने का प्रयास करे तो सावधान हो जाएं। उसके झांसे में आकर कोई कार्य न करें। वरना राजस्थान के झुंझुनूं जिले के पातुसरी जैसी घटना आपके साथ भी हो सकती है। सदर थाना क्षेत्र के पातुसरी गांव के निकट चानवास की ढाणी के निकट खाना व कपड़े मांगने के बहाने आई दो अज्ञात महिलाएं एक महिला को बेहोश कर नकदी व कपड़े ले गई।

विज्ञापन


घटना के बाद पूरे क्षेत्र में लोगों में डर पैदा हो रहा है। महिला के पड़ोसी रोहिताश व परिवार की युवती वंदना ने बताया कि घटना मंगलवार की है। दोपहर में परिवार के सदस्य सो रहे थे। तभी दो अनजान महलाएं आई। वंदना ने बताया कि उसकी मौसी अंजू से दोनों महिलाओं ने खाने के लिए रोटी व कपड़े मांगे। मौसी ने रोटी दे दी। इसके बाद अकेली देखकर दोनों महिलाएं घर में घुस गई। महिला पर लाल रंग का पदार्थ डाल दिया। इसके बाद अंजू बेहोश हो गई। वंदना ने बताया कि बेहोश होने के बाद आरोपी दोनों महिलाएं घर से कपड़े व नकदी ले गई। मौसी ने गले में लॉकेट पहन रखा था, वह भी दोनों महिलाएं ले गई। बेहोश हुई महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


नया बनाया मकान
अंजू के पति कैलाश ने खेत में नया मकान बनाया है। मकान बनाने की खुशी में दोनों महिलाएं बधाई लेने के बहाने आई थी। अंजू ने एक बार तो दोनों को सौ-सौ रुपये दे दिए। लेकिन दोनों महिलाएं बेस व साडियां मांगने पर अड़ गई। इस पर अंजू बेस लेने के लिए मकान में अंदर चली गई। घटना के समय अंजू अकेली थी। पति बैंक में नौकरी के लिए चनाना गए हुए थे। मौका पर दोनों महिलाओं ने लाल रंग का पदार्थ अंजू पर डाल दिया। अंजू ने बताया कि उसके बाद उसे नहीं पता क्या-क्या हुआ। वह बेहोश हो गई। इधर, सदर थानाधिकारी दयाराम चौधरी ने बताया कि उनके पास बुधवार देर शाम को ही सूचना मिली है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। बयान लिए हैं, मामले की जांच करवाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed