{"_id":"66140aa3fcc91c1ddd05e5c8","slug":"jhunjhunu-news-mumps-disease-cannot-be-cured-in-government-hospitals-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu News: सरकारी अस्पतालों में मम्प्स बीमारी के टिके नहीं, निजी क्लीनिक वसूल रहे दोगुने दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu News: सरकारी अस्पतालों में मम्प्स बीमारी के टिके नहीं, निजी क्लीनिक वसूल रहे दोगुने दाम
Mon, 08 Apr 2024 08:48 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 08 Apr 2024 08:48 PM IST
सार
झुंझुनूं के सरकारी अस्पतालों में मम्प्स बीमारी के टिके नहीं है। हर दिन 15 से 20 मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं, निजी क्लीनिक मरीजों से दोगुने दाम वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
अस्पतालों में मम्प्स बीमारी के टिके नहीं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झुंझुनूं के सरकारी अस्पतालों में टीके लगवाने को लेकर आ रहे परिजनों को बैरंग लौटना पड़ रहा है।दरअसल, डेंगू और मलेरिया के साथ मम्पस के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिले में हर दिन 20 से 25 बच्चे मम्पस की चपेट में आ रहे हैं। लेकिन सरकारी अस्पतालों में टीके अभी तक नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जितेंद्र भाम्बू ने बताया कि राजकीय बीडीके अस्पताल झुंझुनूं में मम्पस के उपचार की पूर्ण सुविधाएं उपलब्ध हैं। मम्पस से गंभीरता काफी कम है। मरीज 3-5 दिन में ठीक हो रहे हैं, फिर भी भर्ती होने पर पूर्ण उपचार की सुविधा उपलब्ध है। एक बार मम्पस होने के बाद दोबारा नहीं होता है, इससे इम्यूनिटी बन जाती है।
विज्ञापन
यूआईपी प्लान में टीकाकरण नहीं है, परंतु असहयोगात्मक एवं लक्ष्यनात्मक उपचार से अधिकांश रोगियों को स्वस्थ किया जा सकता है। जबड़े में सूजन के चलते भारी खाना खाने से दर्द होता है। निगलने में दिक्कत होती है। यह करीबी व्यक्तिगत संपर्क में आने से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। उन्होंने बताया कि अभिभावक इसे लापरवाही नहीं बरते। मम्पस का उपचार थोड़ा कठिन है। क्योंकि यह एक वायरस है। इसलिए यह अन्य दबाव और एंटीबायोटिक दवाइयों पर भी प्रतिक्रिया नहीं करता।
विज्ञापन