{"_id":"66960f5ea009676b3303bbcf","slug":"jhunjhunu-news-land-dispute-case-youth-was-tied-to-tree-and-beaten-up-three-people-are-in-police-custody-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu News: जमीन विवाद मामले में युवक की पेड़ से बांधकर पिटाई, तीन लोग पुलिस हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu News: जमीन विवाद मामले में युवक की पेड़ से बांधकर पिटाई, तीन लोग पुलिस हिरासत में
Tue, 16 Jul 2024 11:42 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 16 Jul 2024 11:42 AM IST
सार
झुंझुनूं जिले के रीको अंडरपास के नजदीक अडुका पंचायत क्षेत्र में दो पक्षों के बीच चल रहे जमीन विवाद को लेकर माहौल गरमा गया। ऐसे में दूसरे पक्ष के लोगों ने युवक की पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
पेड़ से बांधकर युवक की पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झुंझुनूं में एक पक्ष दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को खेत में ले जाकर पेड़ से बांध दिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन व्यक्ति को पड़कर ले जाने लगी तो वहां मौजूद महिलाओं और पुरुषों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया, दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रेलवे स्टेशन स्थित रीको अंडरपास के आगे एक जमीन को लेकर श्री कृष्णा गौशाला प्रबंधन समिति के विनोद पुत्र श्रीचंद व रमेश गाड़िया के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। इससे पहले भी टकराव की स्थिति बनी थी। पुलिस थाने के एएसआई विक्रम सिंह ने बताया कि रीको अंडरपास के नजदीक जमीन विवाद को लेकर रामस्वरूप, हरफूल एवं राजेंद्र को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में विनोद डेला ने रमेश गाड़ियां, रामस्वरूप सैनी, हरफूल झाझरिया, अमित विद्याधर, प्रकाश गुर्जर सहित अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट कर बंधक बनाने की रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन
वहीं, अनु पत्नी राधेश्याम ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि विनोद डेला और उनके साथियों पर मारपीट कर कपड़े फाड़ने व अश्लील गालियां निकालने का आरोपी भी लगाया है।
विज्ञापन