फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu News: Jhunjhunu SP reveals the story behind firing on businessman, four accused arrested

Jhunjhunu News: व्यापारी पर फायरिंग के पीछे की कहानी का झुंझनू एसपी ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 May 2024 06:02 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझनू Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 20 May 2024 06:02 PM IST
सार

पिछले दिनों जिले के गुढ़ा में व्यापारी पर की गई फायरिंग के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि किसी मामले में राजीनामे का दबाव बनाने के लिए यह फायरिंग की गई थी।

विज्ञापन
Jhunjhunu News: Jhunjhunu SP reveals the story behind firing on businessman, four accused arrested
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनू जिले के गुढ़ा में व्यापारी पर फायरिंग करने का मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित चार इनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज वर्मा ने आरोपियों पर बीस हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की थी। आरोपी संजय भार्गव उर्फ संजू पुलिस थाना लक्ष्मणगढ़ जिला सीकर में हत्या के प्रकरण में इनामी वांछित अपराधी है।

विज्ञापन


वहीं एक अन्य आरोपी मोहित शर्मा पुलिस थाना उद्योग नगर, सीकर में लूट के प्रकरण में वांछित है। पकड़े गए आरोपियों में दो शूटर भी गिरफ्तार किए गए हैं, जो रवि कुमार एवं देवेंद्र सिंह निवासी जिला भरतपुर हैं। सीकर के इनामी अपराधी विजय भार्गव उर्फ बीजू रानोली को भी डिटेन कर सीकर पुलिस को सौंपा गया है। ज्ञात रहे कि इस पूरे मामले में पांच आरोपी पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुके हैं। अब तक इस कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी इस मामले में की जा चुकी है। 
विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज वर्मा ने आज प्रेस वार्ता में पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि व्यापारी पर हमला किसी मामले में राजीनामे को लेकर दबाव बनाने के लिए किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed