{"_id":"664382a90eda1743a20c7c9b","slug":"jhunjhunu-news-jewelery-merchant-kidnapped-and-looted-jewelery-and-cash-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu News: ज्वैलरी व्यापारी का अपहरण कर गहने और नकदी लूटे, बेहोशी की हालत में सड़क पर फेंककर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu News: ज्वैलरी व्यापारी का अपहरण कर गहने और नकदी लूटे, बेहोशी की हालत में सड़क पर फेंककर भागे बदमाश
Tue, 14 May 2024 08:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 14 May 2024 08:56 PM IST
सार
झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में एक ज्वैलरी व्यवसायी का अपहरण कर उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
उदयपुरवाटी थाना।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झुंझुनूं के उदयपुरवाटी थाना क्षेत्र के दीपपुरा गांव में एक ज्वैलरी व्यवसायी का बीती रात को अपहरण कर लूट की वारदात की गई। पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हथियार के दम पर लूट की वारदात करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी करवाकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ककराना निवासी संतोष सोनी की ज्वैलरी की दुकान दीपपुरा गांव में है। बीती रात को वह दुकान बढ़ाकर ककराना आ रहा था। उसके पास करीब सात लाख रुपये नकद, 200 ग्राम वजनी सोने के जेवरात तथा करीब आठ किलो वजनी चांदी के जेवरात थे।
विज्ञापन
वह दीपपुरा से निकला तो पीछे से एक बोलेरो ने उसकी बाइक को टक्कर मारी, जिससे वह नीचे गिर गया। इसके बाद बोलेरो से दो-तीन बदमाश हाथों में हथियार लेकर उतरे और उसे गाड़ी में बैठा लिया। उसके पास से नकदी और जेवरात छीन लिए। इसके बाद जमकर मारपीट की। पहले बदमाश उसे गाड़ी में ही ककराना, बाद में चौफूल्या, फिर चंवरा, चंवरा कैम्पों में ले गए।
विज्ञापन
वहीं, मारपीट करने से संतोष बेसुध हो गया, जब उसे होश आया तो वह बड़ाऊ से बबाई जाने वाले रास्ते पर पड़ा हुआ था। संतोष की तलाश में उसके परिचित पहुंचे तो उसने आप बीती बताई। इस मामले में पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हथियार के दम पर लूट की वारदात करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
इधर, उदयपुरवाटी एसएचओ गोपाल जांगिड़ ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें रवाना की गई है। वहीं, घटना से पहले का एक सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक दीपपुरा गांव में रैकी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसी बोलेरो में सवार होकर बदमाश आए थे।