{"_id":"6613bbdc95a2d6ece8011aba","slug":"jhunjhunu-news-history-till-now-shekhawati-does-not-like-modi-s-paghera-will-this-myth-be-broken-this-time-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu News: शेखावाटी को रास नहीं आता मोदी का पगफेरा, क्या एक बार फिर दोहराएगा इतिहास या फिर टूटेगा मिथक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu News: शेखावाटी को रास नहीं आता मोदी का पगफेरा, क्या एक बार फिर दोहराएगा इतिहास या फिर टूटेगा मिथक
Mon, 08 Apr 2024 03:14 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 08 Apr 2024 03:14 PM IST
सार
चाहे चुनाव प्रचार में मोदी का चेहरा जीत की गारंटी माना जा रहा हो लेकिन प्रदेश में शेखावाटी एक ऐसा इलाका है, जहां मोदी का पगफेरा भाजपा प्रत्याशी को रास नहीं आता। जानिये क्या है बात
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के लिए जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा जीत की गारंटी माना जा रहा है, वहीं अब तक के इतिहास में शेखावाटी में जहां भी मोदी जी ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार किया, वहां प्रत्याशी को हार का स्वाद चखना पड़ा। ऐसे में इसे संयोग कहे या कुछ और लेकिन लगता है मोदी का पगफेरा शेखावाटी को रास नहीं आ रहा।
विज्ञापन
वैसे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शेखावाटी में चुनावी सभा करना और वहां प्रत्याशी का हारना मिथक माना जा सकता है। लेकिन यदि गौर करें तो देखेंगे कि 2018 के विधानसभा चुनाव में पीएम ने शेखावाटी के सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दिनेश जोशी और झुंझुनू जिले में खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी इंजी. धर्मपाल गुर्जर के समर्थन में चुनावी सभा की थी, दोनों ही सीटों पर विपरीत परिणाम आए और भाजपा प्रत्याशी चुनाव हार गए।
विज्ञापन
इसी प्रकार हालिया विधानसभा चुनावों में भी पीएम मोदी ने शेखावाटी में चूरू जिले की तारानगर सीट और झुंझुनू विधानसभा सीट पर चुनावी सभा की थी लेकिन तारानगर से भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ चुनाव हार गए और झुंझुनू से निषित कुमार उर्फ बबलू चौधरी को भी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
ऐसे में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शेखावाटी दौरा एक नए मिथ को जन्म दे रहा है। अब शेखावाटी में लोकसभा चुनावों को लेकर चुरू और झुंझुनू में क्रमश: देवेन्द्र झाझड़िया और शुभकरण चौधरी के पक्ष में हुई सभा क्या गुल खिलाती है, देखना होगा।