{"_id":"66633a94511344ec130b05dc","slug":"jhunjhunu-news-health-department-took-action-against-the-hospital-running-without-a-doctor-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu News: अस्पताल में नर्सिंग कर्मी और एएनएम देख रहे मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई, संचालक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu News: अस्पताल में नर्सिंग कर्मी और एएनएम देख रहे मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई, संचालक पर केस
Fri, 07 Jun 2024 10:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 07 Jun 2024 10:21 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग और औषधि नियंत्रण टीम को अस्पताल में जांच के दौरान कोई डॉक्टर नहीं मिला। अस्पताल को बीएससी नर्सिंग कर्मी और एएनएम चला रहे थे।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऑपरेशन ब्लैक थंडर अभियान के तहत शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग और औषधि नियंत्रण की टीम ने झुंझुनू शहर में जम-जम अस्पताल पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
झुंझुनू शहर के दीनदयाल नगर में जमजम नाम से एक अस्पताल अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग और औषधि नियंत्रण की टीम निरीक्षण करने गई। जांच की गई तो सामने आया कि अस्पताल बिना एलोपैथिक डॉक्टर के चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
मौके पर एक बीएससी नर्सिंग कर्मी और एएनएम मिला, जो अस्पताल को चला रहे थे। टीम ने उपकरण और कागजात जब्त किए। औषधि नियंत्रण की ओर से मेडिकल की दवाइयां को सीज किया है। अस्पताल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई के दौरान कोतवाली पुलिस टीम भी मौके पर रही। बीएससी नर्सिंग कर्मी एएनएम और संचालक को साथ ले गई।
विज्ञापन