फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu News: Ger procession will be monitored with more than 100 CCTVs, Collector said in the meeting

Jhunjhunu News: गेर जुलूस पर होगी 100 से ज्यादा CCTV और ड्रोन की नजर, जिला प्रशासन की बैठक में बोलीं कलेक्टर

Sun, 24 Mar 2024 12:25 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 24 Mar 2024 12:25 PM IST
सार

नवलगढ़ में धूलेंडी पर निकलने वाली गेर जुलूस को लेकर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने एक बैठक ली, जिसमें इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गेर जुलूस की ड्रोन कैमरों से मॉनीटरिंग की जाएगी।

विज्ञापन
Jhunjhunu News: Ger procession will be monitored with more than 100 CCTVs, Collector said in the meeting
जिला प्रशासन की बैठक में कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के नवलगढ़ कस्बे में धूलेंडी के दिन निकलने वाले गेर जुलूस के सफल आयोजन तथा जुलूस के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार को नगरपालिका सभागार में जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल एवं पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज ने बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने शहरवासियों से गेर को लेकर सुझाव लिए और विद्युत विभाग से गेर के रास्ते में पड़ने वाले विद्युत तारों को सही करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी तथा नगरपालिका को भी गेर के रास्ते में पेचवर्क व नालियों को सही करने और जलदाय विभाग को पानी की माकूल व्यवस्था करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


कलेक्टर ने गेर के लिए निर्धारित समय एवं रूट चार्ट के तहत ही गेर जुलूस निकालने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लगभग 100  सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन कैमरों से जुलूस पर निगरानी रखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज ने बताया कि गेर जुलूस के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस जवानों की माकूल व्यवस्था की गई है। उन्होंने जनता से जिला प्रशासन एवं पुलिस के साथ सहयोग कर हर्षोल्लास के इस त्योहार को मनाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed