{"_id":"65ddc9919b6b2b1e7a0d8b03","slug":"jhunjhunu-news-five-miscreants-kidnapped-a-young-man-and-beat-him-up-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu News: युवक को किडनैप कर की मारपीट, हाथ-पैर तोड़े, रंजिश में पांच बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu News: युवक को किडनैप कर की मारपीट, हाथ-पैर तोड़े, रंजिश में पांच बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
Tue, 27 Feb 2024 05:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 27 Feb 2024 05:08 PM IST
सार
सोमवार रात 8 बजे कोटपूतली से बदमाशों ने किडनैप किया। मारपीट कर 70 किलोमीटर दूर जाकर फेंक दिया। घायल युवक की पहचान नरेश घाधल 21 के रूप में हुई है। नरेश भी आपराधिक प्रवृत्ति का है। उस पर कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में उपचारधीन घायल युवक।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
झुंझुनू जिले की खेतड़ी थाने इलाके के पपुरना PHC के पास राहगीरों को युवक बेहोशी की हालत में मिला। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। खेतड़ी थानाधिकारी भंवरलाल कुमावत ने बताया कि रात 10 बजे घायल के बारे में सूचना मिली। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से युवक को पपुरना हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहां से उसे गंभीर हालत में पहले खेतड़ी अस्पताल और बाद में नीमकाथाना अस्पताल रेफर कर दिया गया। नीमकाथाना से युवक को जयपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की, लेकिन सुराग नहीं लगा। घायल युवक की पहचान नरेश घाधल 21 के रूप में हुई है। वह कोटपूतली के पनियाला क्षेत्र स्थित जेनपुर वास बहरोड़ का रहने वाला है। नरेश भी आपराधिक प्रवृत्ति का है। उस पर कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
सोमवार रात 8 बजे किया था किडनैप
खेतड़ी थाना इंचार्ज के मुताबिक नरेश को सोमवार रात 8:00 बजे कोटपूतली के मोरर्दा गांव से किडनैप किया गया था। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पनियाला पुलिस ने नाकाबंदी की और आसपास के थानों में सूचना दी, खेतड़ी पुलिस रात 10:30 बजे खेतड़ी अस्पताल पहुंची और जानकारी जुटाई, सूचना पर पनियाला थाना इंचार्ज मोहर सिंह मीणा भी खतरी अस्पताल पहुंचे। वहां घायल ने पूछताछ में बताया कि उसे बंधा की ढाणी निवासी कुलदीप सीकर निवासी सुरेश पंडित माधवगढ़ निवासी ढोला गुर्जर वह दो अन्य व्यक्ति उठाकर ले आए थे। रास्ते में उसके साथ बैरागी से मारपीट कर पपुरना के पास फेंक कर फरार हो गए।
विज्ञापन