फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu News First aid boxes will be installed in Rajasthan Roadways buses

Jhunjhunu News: राजस्थान रोडवेज बसों में लगेंगे फर्स्ट एड बॉक्स, घायल यात्रियों को मिल सकेगा प्राथमिक उपचार

Wed, 14 Feb 2024 10:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 14 Feb 2024 10:45 PM IST
सार

राजस्थान रोडवेज बसों में फर्स्ट एड बॉक्स लगाए जाएंगे। इससे घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार मिल सकेगा। बता दें कि अधिकतर बसों में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं है।

विज्ञापन
Jhunjhunu News First aid boxes will be installed in Rajasthan Roadways buses
राजस्थान रोडवेज बस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोडवेज यात्रियों को दुर्घटना के दौरान प्राथमिक उपचार मिल सकेगा। अब वापस रोडवेज बसों में फर्स्ट एड बॉक्स लगाए जाएंगे। इस संबंध में रोडवेज मुख्यालय से आदेश जारी किया गया है, जिसमें सभी डिपो मुख्य प्रबंधक को फर्स्ट एड बॉक्स की व्यवस्था को शुरू करने के निर्देश मिले हैं।

विज्ञापन


झुंझुनूं डिपो की बात करें तो यहां अधिकतर बसों में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं है, जिसमें थे वह भी खराब हो चुके हैं। झुंझुनूं डिपो में कुल 78 बसे हैं, जिसमें करीब 11 अनुबंधित बसें हैं। इसमें अधिकतर बसों में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं है, जिन बसों में फर्स्ट एड बॉक्स लगे हैं। उनमें फर्स्ट एड के लिए चिकित्सा सामग्री उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे में रोडवेज बसों के दुर्घटनाग्रस्त होने पर घायल यात्रियों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार नहीं मिल पा रहा था। राजस्थान रोडवेज ने अनुबंधित बसों में भी फर्स्ट एड बॉक्स लगाने के निर्देश जारी किए हैं, लेकिन इन बसों में फर्स्ट एड बॉक्स लगाने की व्यवस्था बस मालिक को ही करनी होगी। झुंझुनूं रोडवेज डिपो के मुख्य प्रबंधक राकेश गढ़वाल ने बताया कि आगे से सभी बसों में फर्स्ट एड बॉक्स लगाने के आदेश मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed