{"_id":"670d6030960b6b42160dd6f5","slug":"jhunjhunu-news-city-council-chairman-and-commissioner-face-to-face-scuffle-between-gudha-and-police-officer-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu News : नगर परिषद सभापति व आयुक्त आमने-सामने, राजेंद्र गुढ़ा और थाना अधिकारी के बीच तीखी नोंक-झोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu News : नगर परिषद सभापति व आयुक्त आमने-सामने, राजेंद्र गुढ़ा और थाना अधिकारी के बीच तीखी नोंक-झोंक
Mon, 14 Oct 2024 11:47 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:47 PM IST
सार
झुंझुनू में नगर परिषद सभापति और परिषद आयुक्त के बीच की खींचतान में पूर्व मंत्री और थाना अधिकारी के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। मामले में पूर्व मंत्री ने नगर परिषद आयुक्त द्वारा की गई कार्रवाई को पूरी तरह से दोगला करार दिया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झुंझुनू जिला मुख्यालय से आज बड़ी खबर निकलकर सामने आई, जिसमें झुंझुनू नगर परिषद सभापति नगमा बानो के परिवार की चूरू रोड पर स्थित एक बिल्डिंग पर नगर परिषद आयुक्त अनीता खीचड़ कार्रवाई करने के लिए पहुंच गईं। इसके बाद एकबारगी मामला नगर परिषद सभापति नगमा बानो और आयुक्त अनीता खीचड़ के बीच हो गया। सभापति ने इस कार्रवाई को पूरी तरह से गलत बताया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि डीएलबी द्वारा परिषद सभापति की इस बिल्डिंग को लेकर स्पष्टीकरण के लिए कई बार नोटिस जारी किया जा चुका है। वहीं आज झुंझुनू नगर परिषद आयुक्त शाम को पूरे लवाजमे के साथ कार्रवाई करने के लिए मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद वहां पर भारी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई। पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस पूरी कार्रवाई को दोगला करार दिया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि डीएलबी द्वारा जारी की गई तबादला सूची में अनीता खीचड़ का यहां से तबादला हो गया है, इसके बावजूद भी आज वे कार्रवाई करने के लिए पहुंची हैं। इतने दिनों तक बिल्डिंग भी यहीं पर थी तब कार्रवाई क्यों नहीं की गई। लोगों का यह भी कहना था कि शहर में बिना स्वीकृति के बड़ी-बड़ी बिल्डिंगें खड़ी हुई हैं लेकिन सिर्फ सभापति के परिवार की संपत्ति पर कार्रवाई के लिए पहुंचना न्यायसंगत नहीं है। लगभग चार घंटों से इस मामले पर पूर्व मंत्री और अन्य लोगों का प्रदर्शन जारी है और समाचार लिखे जाने तक प्रशासनिक जाब्ता एक बार वहां से बेरंग लौट चुका था।
विज्ञापन