{"_id":"6628dc125c1a9bafbc08d549","slug":"jhunjhunu-news-attack-by-breaking-into-house-over-land-dispute-two-women-injured-case-registered-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu News: जमीन विवाद को लेकर घर में घुसकर हमला, दो महिलाएं घायल; मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu News: जमीन विवाद को लेकर घर में घुसकर हमला, दो महिलाएं घायल; मामला दर्ज
Wed, 24 Apr 2024 03:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 24 Apr 2024 03:46 PM IST
सार
Jhunjhunu News: झुंझुनू में जमीन विवाद को लेकर गांव के ही लोगों ने घर में घुसकर महिलाओं मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इस हमले में दो महिलाएं घायल हुई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत घायल महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के झुंझुनू में जमीन विवाद को लेकर घर में घुस कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस हमले में दो महिलाएं घायल हुई हैं, जिन्हें इलाज के लिए झुंझुनू बीडीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को घायल महिलाओं को इलाज के लिए झुंझुनू लाया गया था। मारपीट की यह घटना जिले के बिसाऊ थाना क्षेत्र के निरधनु गांव की है। आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घटना को लेकर निरधनु निवासी निर्मला पत्नी सुरेश कुमार ने बिसाऊ थाने में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में निर्मला ने बताया कि मंगलवार को उनके घर के लोग किसी कार्य में शामिल होने बाहर गए थे। घर पर महिलाएं अकेली थी। इस दौरान गांव के भागीरथ, राकेश, प्रवीण, विक्रम बालवीर और रंजीत घर में घुस आए। उसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए घर की महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस मारपीट में मेरी बहन सुमन पत्नी राकेश और सोनू पत्नी कमलेश घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए झुंझुनू के बीडीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निर्मला ने बताया कि यह लोग जमीन विवाद को लेकर पहले भी इस तरह की वारदात कर चुके हैं।
विज्ञापन