फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu News: After police lathicharge in Lohargal, Kanwariyas vandalized shops

Jhunjhunu News: लोहार्गल में पुलिस का लाठीचार्ज, कांवड़ियों ने दुकानों में की तोड़फोड़, घटना के बाद मची भगदड़

Tue, 30 Jul 2024 05:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 30 Jul 2024 05:53 PM IST
सार

मामले में पुलिस ने लाठीचार्ज से इनकार किया और कहा कि कांवड़ियों को समझा-बुझाकर कुंड से बाहर निकाला गया। घटना के बाद कुंड पर भगदड़ मच गई लेकिन भारी पुलिस बल पहुंचने पर स्थिति पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
Jhunjhunu News: After police lathicharge in Lohargal, Kanwariyas vandalized shops
पुलिस और कांवड़ियों के बीच झड़प। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के लोहार्गल में कांवड़ियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। बताया जा रहा है कि बेकाबू पुरुषों की भीड़ जनाना कुंड तक पहुंच गई थी। इससे महिलाओं को परेशानी होने लगी। इस दौरान लोहार्गल कुंड में स्नान करने गए कांवड़ियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। उसके बाद गुस्साए कांवड़ियों ने काफी दुकानों में तोड़फोड़ कर दी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पुलिस ने लोहार्गल कुंड में स्नान करने गए कांवड़ियों के साथ मारपीट की। गुस्साए कांवड़ियों ने होमगार्ड की जमकर धुलाई कर दी। वहीं, दुकानों में तोड़फोड़ की तस्वीर भी सामने आई हैं। घटना के बाद कुंड पर भगदड़ मच गई। भारी पुलिस जाब्ता पहुंचने पर मामले पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने लाठीचार्ज से किया इनकार
थानाधिकारी कमलेश कुमार का कहना है कि बड़ी संख्या में कांवड़िए नहाने के लिए कुंड में कूद गए। उनको समझाया गया। पुलिसकर्मियों ने समझाकर उन्हों कुंड से बाहर निकाला। साथ ही थानाधिकारी ने लाठीचार्ज करने से बिल्कुल इनकार कर दिया। पुलिस मामले की जांच करवा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed