{"_id":"65f5c593d880d2dbdc04fa09","slug":"jhunjhunu-martyr-kuldeep-yadav-s-wife-will-become-an-officer-in-the-indian-army-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu: शहीद की पत्नी सेना में बनेंगी ऑफिसर; हेलीकॉप्टर क्रैश में CDS बिपिन रावत के साथ थे पति कुलदीप राव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu: शहीद की पत्नी सेना में बनेंगी ऑफिसर; हेलीकॉप्टर क्रैश में CDS बिपिन रावत के साथ थे पति कुलदीप राव
Sat, 16 Mar 2024 09:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 16 Mar 2024 09:45 PM IST
सार
CDS बिपिन रावत के हेलीकॉप्टर क्रैश के दौरारन उनके साथ ही थे स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप यादव। कुलदीप राव की पत्नी यश्वनी राव अब भारतीय सेना में टेक्निकल ऑफिसर होंगी।
विज्ञापन
यश्वनी राव बनेंगी भारतीय सेना में अफसर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीडीएस बिपिन रावत के साथ हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए कुलदीप राव की पत्नी यश्वनी राव अब भारतीय सेना में टेक्निकल ऑफिसर होंगी। यश्वनी फिलहाल चेन्नई स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग अकेडमी में ट्रेनिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
यश्वनी झुंझुनू के घरडाना कलां के रहने वाले शहीद कुलदीप सिंह राव की पत्नी हैं, जो वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर के पद पर तैनात थे। यश्वनी फिलहाल चेन्नई स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग अकेडमी में ट्रेनिंग कर रही हैं। शहीद कुलदीप के पिता रणवीर सिंह भी नेवी से रिटायर्ड ऑफिसर हैं, जबकि उनकी बहन अभिता राव भी सेना में डिप्टी कमांडेंट के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
अब शहीद की पत्नी ने भी अपने पति के संकल्प को पूरा करने का प्रण लेकर देश सेवा की राह चुनी है। फिलहाल इनका पूरा परिवार जयपुर में रहता है। तमिलनाडु के निलगिरी में 8 दिसंबर 2021 को हेलीकाप्टर हादसे में CDS बिपिन रावत के साथ कुलदीप राव भी शहीद हो गए थे। अब पत्नी के इस कदम पर गांव में खुशी की लहर है। लोग मिठाइयां बांटकर खुशियां मना रहे हैं।
विज्ञापन