फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu : Instructions to resolve complaints of Sampark Portal in 7 days, news was published in Amar Ujala

Jhunjhunu News: संपर्क पोर्टल की शिकायतों के 7 दिन में निस्तारण के निर्देश, अमर उजाला ने प्रकाशित की थी खबर

Tue, 11 Jun 2024 09:57 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 11 Jun 2024 09:57 AM IST
सार

सोमवार को जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर आए प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का 7 दिन में निस्तारण करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Jhunjhunu : Instructions to resolve complaints of Sampark Portal in 7 days, news was published in Amar Ujala
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर आए प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का 7 दिन में निस्तारण करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे, वहीं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वर्चुअल रूप से जुड़े। इस बैठक में कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल की प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का 7 दिन में निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को सभी पत्रावलियां ई-फाइल के माध्यम से भेजने व सभी पत्राचार ई-फाइल के माध्यम से करने के निर्देश देते हुए विभिन्न परियोजनाओं के लिए लंबित भू-रूपांतरण के मामलों का निस्तारण 15 दिन में करने, लोकायुक्त व तामिल के प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए । इस दौरान उपखंड स्तरीय अधिकारियों को प्रत्येक ब्लॉक में आपदा प्रबंधन की बैठक करने के निर्देश दिए। बैठक में विकास अधिकारियों को वृक्षारोपण अभियान की तैयारी करने व कार्ययोजना बनाकर भेजने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट घोषणाओं व 100 दिवसीय कार्य योजनाओं को लेकर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में तीव्रता रखें तथा कार्ययोजना बनाते हुए पालना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed