{"_id":"65d7231214e0a8860409bdb2","slug":"jhunjhunu-former-pmo-doctor-son-dies-in-road-accident-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu: पूर्व PMO के डॉक्टर बेटे की सड़क हादसे में मौत, सामने जानवर आने से बेकाबू हुई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu: पूर्व PMO के डॉक्टर बेटे की सड़क हादसे में मौत, सामने जानवर आने से बेकाबू हुई कार
Thu, 22 Feb 2024 04:04 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 22 Feb 2024 04:04 PM IST
सार
झुंझुनूं जिले में सड़क पर आवारा पशु सामने आने से डॉक्टर की कार तारबंदी तोड़ते हुए जंगल में घुस गई। कार में डॉक्टर के अलावा उसके दो दोस्त भी थे। हादसे में डॉक्टर की मौत हो गई और दोस्त घायल हो गए।
विज्ञापन
पूर्व PMO के डॉक्टर बेटे की सड़क हादसे में मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झुंझुनूं शहर से 10 किलोमीटर दूर सोती रोड पर आवारा पशु सामने आने से कार पलटने से डॉक्टर की मौत हो गई। कार अनियंत्रित होकर वन क्षेत्र बीड़ की तारबंदी को तोड़ते हुए अंदर घुस गई। हादसे में एक डॉक्टर की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक अर्पित कालेर (34) झुंझुनूं के इंदिरा नगर के रहने वाले थे और राजकीय बीडीके अस्पताल के पूर्व पीएमओ शुभकरण कालेर के बेटे थे। सदर थाना पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात ढाई बजे थाना क्षेत्र के सोती रोड पर हादसे की सूचना मिली थी। कार में तीन लोग सवार थे। डॉक्टर अर्पित की मौके मौत हो चुकी थी। कार में फंसा हुआ था, उसे बाहर निकालकर झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। घायल हुए दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। डॉ. अर्पित कालेर अपने दो साथियों के साथ बुड़ाना की ओर से झुंझुनूं आ रहे थे कि सोती के पास कार के सामने पशु आ गया। इससे कार अनियंत्रित हो गई। कार अनियंत्रित होकर बीड़ का लोहे का जाल तोड़कर अन्दर जा गिरी। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। किसी ने कंट्रोल रूम में सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। डॉ. अर्पित को पुलिस ने कार से निकालकर रात दो ढाई अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने डॉ. अर्पित को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पूर्व पीएमओ डॉ. शुभकरण सिंह कालेर सहित परिजन अस्पताल पहुंचे। झुंझुनूं सदर थाने के हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार ने बताया, सोती रोड पर बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात दुर्घटना की सूचना मिली। कार में तीन लोग सवार थे। डॉ. अर्पित की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, वह कार में फंसा हुआ था।