फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu : Farmer commits suicide by writing suicide note in the name of MLA, apologizes to wife and children

Jhunjhunu News: विधायक के नाम सुसाइड नोट लिखकर किसान ने की आत्महत्या, पत्नी और बच्चों से मांगी माफी

Mon, 20 May 2024 08:45 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 20 May 2024 08:45 PM IST
सार

झुंझुनू जिले के घरडू की ढाणी में एक किसान ने विधायक के नाम सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के लिए जिम्मेदार लोगों के नाम के साथ उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि उन्होंने मेरे खेत का रास्ता बंद कर दिया है और कुएं की मोटर के तार भी काट दिए हैं। विधायक का सपोर्ट होने के कारण मेरी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन
Jhunjhunu : Farmer commits suicide by writing suicide note in the name of MLA, apologizes to wife and children
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के घरडू की ढाणी में एक किसान बलबीर (45) पुत्र लालचंद ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस को इस मामले में एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मौत के जिम्मेदारों के नाम लिखे हैं। सूरजगढ़ थाना अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मृतक के छोटे बेटे आशीष ने मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मृतक ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी मौत का जिम्मेदार वीर सिंह, कर्मवीर, राजकुमार, हितेश, विकास, संदीप, सुनील, प्रदीप, कुलदीप, चाचा श्योचंद व होशियार सिंह के बेटे व पोते हैं। एक विधायक भी इनके पक्ष में हैं। हालांकि नोट में किसी विधायक के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। किसान ने अपने नोट में लिखा है कि विधायक के सपोर्ट के कारण इन्होंने मेरे खेत का रास्ता बंद कर दिया है और कुएं की मोटर के तार काट दिए हैं। साथ ही लोरिंग मशीन भी खेत में नहीं जाने दे रहे हैं। मेरी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। मैं पत्नी और बच्चों से इस काम के लिए माफी चाहता हूं। आत्महत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। पुलिस को बलबीर की जेब से एक एप्लीकेशन भी मिली, जो उसने थानाधिकारी के नाम लिखी थी। इसमें कुएं के पानी के लिए पड़ोसियों द्वारा परेशान करने का जिक्र किया गया है तथा जान-माल का खतरा भी बताया है। यह एप्लीकेशन 11 मई को लिखी गई थी, इसके पीछे ही बलबीर ने सुसाइड नोट भी लिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed